{"_id":"6048c4468ebc3e592368f5e5","slug":"kashyap-samaj-has-demand-for-reservation-in-panchayat-at-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में हुई पंचायत, कश्यप समाज ने आरक्षण की मांग को भरी हुंकार, फिर दिल्ली के लिए रवाना हुई जनजागरण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में हुई पंचायत, कश्यप समाज ने आरक्षण की मांग को भरी हुंकार, फिर दिल्ली के लिए रवाना हुई जनजागरण यात्रा
Wed, 10 Mar 2021 06:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:40 PM IST
सार
- कश्यप समाज ने आरक्षण की मांग को भरी हुंकार
- संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा ने बनत में की पंचायत
- दिल्ली तक पहुंचेगी आरक्षण जन-जागरण यात्रा
विज्ञापन
मेरठ में आरक्षण की मांग के लिए पंचायत हुई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा की ओर से निकाली जा रही आरक्षण जनजागरण यात्रा बनत पहुंची। यहां आयोजित पंचायत में कश्यप समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की मांग की गई। पंचायत के बाद आरक्षण जनजागरण यात्रा दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
आरक्षण जनजागरण यात्रा एक फरवरी को सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर से शुरू हुई और 23 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचेगी। बुधवार को बनत में पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित पंचायत में संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र कश्यप ने कहा कि सीएम योगी ने वर्ष 2012 में सांसद रहते कश्यप-निषाद समेत 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
मोर्चा के अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव जयभगवान कश्यप ने कहा कि 2014 के चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी ने आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा की बहुमत की सरकार बनने के बाद भी इन जातियों को आरक्षण नहीं दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा तीन फीट का अजीम, पुलिस से लगाई शादी की गुहार, तस्वीरों के साथ जानें पूरा मामला
जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज की 17 उपजातियां आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्तर पर काफी पिछड़ी हुई हैं। इन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए जातिगत जनगणना कराकर अनुसूचित जाति का आरक्षण दिया जाना चाहिए। पंचायत में आनंद, सोनू, सीताराम, वेदपाल, सतपाल, जितेंद्र कश्यप, संचित, अश्वनी, लोकेश, रामगोपाल कश्यप, रणपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/