फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kapil Sharma Ankur Dhama show Kekdha para athletes also will be seen on October 15

कपिल शर्मा शो में खेकड़ा के पैरा एथलीट अंकुर धामा भी 15 अक्तूबर को नजर आएंगे

Sun, 09 Oct 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 09 Oct 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
 Kapil Sharma Ankur Dhama show Kekdha para athletes also will be seen on October 15
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ खेकड़ा का अंकुर धामा। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कपिल शर्मा शो में खेकड़ा के पैरा एथलीट अंकुर धामा भी 15 अक्तूबर को नजर आएंगे। अंकुर ने कहा शो का हिस्सा बनने पर वह बेहद खुश है। यह बेहद शानदार अनुभव रहा। उसने अपने ओलंपिक के अनुभवों को यहां दर्शकों के बीच में साझा किया।
विज्ञापन


कपिल शर्मा  शो की शूटिंग मुंबई में शुक्रवार को हुई थी। 15 अक्तूबर (शनिवार) की रात में इसका प्रसारण होगा। पैरा रियो ओलंपिक में भारत की ओर से पहली बार 15 सौ मीटर दौड़ में अंकुर धामा शामिल हुए थे। रिकॉर्ड के साथ पहुंचे ब्लाइंड एथलीट के गाइड को हीट्स के दौरान धक्का दे दिया, इससे वह दौड़ से बाहर हो गए थे। हालांकि अंकुर धामा से सबको पदक की उम्मीद थी, लेकिन वह एकाएक इन खेलों से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन


सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो के लिए पैरा एथलीटों को बुलाया, इनमें खेकड़ा का अंकुर धामा भी शामिल हुए। अंकुर धामा ने बताया यह बेहद शानदार अनुभव रहा। कॉमेडी से जीवन में नई स्फूर्ति मिलती है। वह क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और अभिनेता कपिल शर्मा से मिल कर बेहद खुश हैं। उनके साथ गाइड विपिन कुमार और कोच भी इस शो मेें शामिल होने पहुंचे थे। भाई गौरव धामा ने बताया शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अब शो 15 अक्तूबर को दिखाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed