{"_id":"6b0347ef080fc1dd2b08b9d0","slug":"following-a-young-womans-intervention-a-wedding-procession-was-held-captive-in-delhi-and-forced-to-return-empty-handed-shamli-news-c-26-1-sal1002-178773-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवती के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली में बरात को बंधक बनाया, बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवती के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली में बरात को बंधक बनाया, बैरंग लौटी
विज्ञापन
कांधला (शामली)। देहरादून की युवती का पता लगते ही दिल्ली में एलम के युवक की बरात को शनिवार रात बैंक्वेट हॉल में ही बंधक बना लिया गया। बैंक्वेट हॉल से लेकर शाहदरा थाने में देर रात से रविवार दोपहर तक पंचायत चलती रही। पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता समेत बरातियों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। शादी से इन्कार के बाद बरात बैरंग लौट आई और अब देहरादून की युवती ने कस्बा एलम में ही डेरा डाल लिया है। युवती का दो टूक कहना है कि वह शादी उसी युवक से करेगी, वरना जान दे देगी।
शनिवार को एलम निवासी युवक तीन कारों में बरात लेकर दिल्ली के मेट्रो विहार स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंचा था। स्वागत और रस्मों की तैयारी चल ही रही थी कि युवक के पुराने संबंधों और प्रेमिका के मामले की जानकारी सामने आते ही वधू पक्ष भड़क उठा। गुस्साए वधू पक्ष ने शादी करने से साफ मना करते हुए हंगामा किया और दूल्हे, उसके पिता व भाई समेत 16 बरातियों को बंधक बना लिया। वधू पक्ष का कहना था कि जब युवक के पुराने प्रेम प्रसंग का विवाद चल रहा था तो इसकी जानकारी उनसे क्यों छिपाई गई, जो युवक पहले ही धोखा दे चुका हो उससे वे अपनी बेटी का विवाह नहीं करेंगे।
-थाने में रातभर चली पंचायत, बैरंग लौटी बरात
बैंक्वेट हॉल में विवाद और बंधक बनाए जाने के बीच देहरादून निवासी युवती भी दिल्ली पहुंच गई और शाहदरा थाने में शिकायत दी। युवती और दुल्हन पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता और भाई समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मंडप से शुरू हुई पंचायत शाहदरा थाने तक जा पहुंची, जहां रातभर से सुबह तक बातचीत चलती रही। दुल्हन पक्ष को सात लाख रुपये देकर सुलह हुई और हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ा गया। इसके बाद बरात वापस लौटी।
विज्ञापन
-एलम में डेरा डालकर बैठी युवती
दिल्ली के घटनाक्रम के बाद अब देहरादून की युवती ने एलम में डेरा डाल लिया है। युवती का कहना है कि वह उसी युवक से शादी करेगी और इसी मांग को लेकर वह एलम में डटी हुई है। इससे पहले भी वह परिजनों व सहेलियों के साथ एलम पहुंचकर हंगामा कर चुकी थी। कहा कि यदि युवक से शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी।
-यह है पूरा मामला
देहरादून की बीएससी की छात्रा एलम के युवक की शादी दूसरी जगह तय होने का पता लगने पर तीन दिन पूर्व बरात लेकर कांधला पहुंच गई थी और हंगामा किया था।
देहरादून निवासी बीएससी की छात्रा का आरोप है कि एलम निवासी युवक वर्ष 2016 से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवक की दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी मिलने पर छात्रा ने देहरादून पुलिस अधिकारियों से शिकायत की और सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट साझा कर युवक व परिजनों पर आरोप लगाए थे। इसके बाद वह एलम पहुंची और फिर बरात दिल्ली जाने पर वहां विवाद, थाने में पंचायत हुई। अब युवती ने एलम में डेरा डालते हुए उसी युवक से विवाह करने की बात कही है।
-मैं नहीं कर सकती धोखा देने वाले से शादी
युवती का कहना है कि दुल्हन ने उसके सामने ही कहा कि जब पहले ही युवक युवती को धोखा दे चुका है तो वह ऐसे युवक से बिल्कुल भी शादी नहीं करेगी।
इन्होंने कहा
यह मामला देहरादून पुलिस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस प्रकरण में आगे की जो भी कार्रवाई होगी, वह देहरादून पुलिस ही करेगी। दुल्हन के शादी से इन्कार का पता लगा है।
— नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी, शामली