फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kanwariyas are going to Haridwar to take on the roof on the train from Shamli

व्यवस्था का हाल: जान जोखिम में डाल ट्रेन पर लटक कर जा रहे कांवड़िए, शिवभक्तों के आगे पुलिसकर्मी बेबस

Thu, 21 Jul 2022 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Jul 2022 12:44 AM IST
सार

कांवड़िए जान जोखिम में डालकर ट्रेन पर लटककर हरिद्वार जा रहे हैं। कुछ कांवड़िए ट्रेन की छत पर भी बैठकर जा रहे हैं। ऐसे में आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी कुछ नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
kanwariyas are going to Haridwar to take on the roof on the train from Shamli
ट्रेन पर लटककर जाते कांवड़िए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने और पवित्र गंगाजल लाने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार रवाना हो रहे हैं। रूट डायवर्जन की वजह से शामली जिले में सड़क यातायात के तमाम साधन बंद हैं। सिर्फ सहारनपुर होकर हरिद्वार जाने का विकल्प है। रेल यातायात की बात करें तो सिर्फ एक कांवड़ स्पेशल ट्रेन दिल्ली से शामली होते हुए हरिद्वार के लिए संचालित है। जिसमें पहले से ही भीड़ इस कदर होती है कि ट्रेन के दरवाजे पर लटकना भी मुश्किल दिखाई देता है। ऐसे में रोजाना जिले के सैकड़ों कांवड़ियों को जान जोखिम में डालकर इस ट्रेन से हरिद्वार जाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


कांवड़ स्पेशल रोजाना ट्रेन रात करीब 11 बजे स्टेशन पर पहुंचती है। इससे पहले ही हजारों कांवड़िए स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। इनमें से कुछ कांवड़िए किसी तरह ट्रेन में लटक जाते हैं, ज्यादातर को मायूस वापस लौटना पड़ता है। स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस के जवान वर्दी में और कांवड़ियों के वेश में ड्यूटी पर तैनात  हैं, लेकिन शिवभक्तों के हुजूम के आगे वह भी बेबस नजर आते हैं। इस समस्या पर बात करने पर रेलवे के डीआरएम ने कांवड़ स्पेशल ट्रेन में डिब्बे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Unique Photos: कहानी ऐसे बच्चों की, जिन्हें मिल गई नई जिंदगी, देखने लगे अफसर बनने के सपने
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर भी सवार हो जाते हैं कांवड़िए
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य चंद महीने पहले ही पूरा हुआ है। इससे पहले इस रेलवे मार्ग पर डीजल इंजन से ट्रेन चलती थी। विद्युत ट्रेन चलने के बाद भी कुछ शिव भक्त ट्रेन की छत पर बैठकर सफर कर रहे हैं। जो कि काफी खतरनाक है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान उन्हें रोक नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed