फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana: Teenager drowns in Yamuna, young man jumps to save him... both die, screams on the shore

Kairana: यमुना में डूबा किशोर, बचाने के लिए युवक कूदा... दोनों की मौत, किनारे पर मची चीख-पुकार

Mon, 14 Oct 2024 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Oct 2024 10:41 PM IST
सार

प्राइवेट गोताखोरों ने दोनों की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकाल लिया गया। 

विज्ञापन
Kairana: Teenager drowns in Yamuna, young man jumps to save him... both die, screams on the shore
यमुना नदी में डूबे किशोर और युवक की तलाश करते निजी गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी में स्नान करने आए किशोर को डूबने से बचाने के प्रयास में युवक भी डूब गया। गोताखोरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

सोमवार को पानीपत के शिव चौक सब्जी मंडी निवासी जयनारायण का परिवार यमुना में स्नान करने के लिए आया था। स्नान करते समय जय नारायण का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन यमुना में डूबने लगा। अर्जुन को बचाने के लिए पानीपत के संजय चौक जगजीवन राम कॉलोनी निवासी राम कुमार के 22 वर्षीय पुत्र साहिल ने यमुना में छलांग लगा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन को बचाने के प्रयास में साहिल भी नदी में डूब गया। किशोर और युवक के यमुना में डूबने से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान प्राइवेट गोताखोरों ने दोनों की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 5:30 बजे गोताखोरों ने दोनों के शवों को यमुना से बाहर निकाल लिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ हरियाणा ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed