{"_id":"579f8f9f4f1c1b6f152b9453","slug":"jaykara-veer-bajrangi-har-har-mahadev","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारा... वीर बजरंगी, हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारा... वीर बजरंगी, हर-हर महादेव
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
शामली में जलाभिषेक के लिए लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
थानाभवन। शिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरिद्वार से जल लेकर आए भोलों ने तिरंगा फहराते हुए सिद्धपीठ मंदिर कचौरीनाथ में महादेव का जलाभिषेक किया।
श्रावण मास में शिवरात्रि सोमवार के दिन होने से प्रत्येक शिवालय पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हर हर बम बम के उद्घोष के साथ भगवान शंकर की स्तुति कर जलाभिषेक किया। नगर के दक्षिण में भूगर्भ से अवतरित शिव पिंडी मंदिर कचौरी नाथ मां शाकुंभरी भवन में रविवार सांय से ही कांवड़ियों का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। प्रात: पांच बजे से हवन पूजन के पश्चात जलाभिषेक प्रारंभ हो गया था। हजारों की संख्या में पैदल कांवड़िए, बाइक और साइकिल के साथ साथ डाक कांवड़ियों के संगम से मंदिर में बोल बम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
बालाजी धाम, शिव मंदिर कम्भोयान, शिव मंदिर राजोकीमोरी, शिवमंदिर पुराना वाड़ा, सदा शिव मंदिर, प्राचीन मंदिर जस्सुवाला आदि पर प्रात: से ही भक्तों ने लंबी कतारों में लग भगवान शिव का अभिषेक कर जलाभिषेक किया। गांव पंवार खेड़ा, नौजल, भनेड़ा, कुतुबगढ़, मोरमाजरा, तितारसी, मुल्लापुर आदि में भी ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
उधर, जलालाबाद में श्रावण मास के पवित्र शिव चतुर्दशी शिवरात्रि पर शिवालयों में रात्रि के तीन बजे से ही हरिद्वार गोमुख से पहुंचे कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आरती उतारी। कस्बे के शिवालयों में प्रात:3 बजे से ही लंबी लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर जालवाला, मिट्ठी कुई, खेड़ा खटिकान, मंडी भास्कर गंज, रामरतन मंडी, कटहरा चौक आदि जलाभिषेक किया गया।