फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam imposed for the demand of removal of CO

सीओ के हटाने की मांग को लेकर लगाया जाम

Sat, 16 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed for the demand of removal of CO
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने जाम लगाते लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी संजय बजाज के परिजनों व कालोनीवासियों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर पंजाबी कालोनी के सामने जाम लगाकर सीओ सिटी प्रदीप सिंह को हटाने की मांग की। जाम के दौरान महिलाएं भी मौजूद रही। जाम की सूचना पर एएसपी ओपी सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया और पूरे मामले की कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। मार्ग पर करीब एक घंटा जाम लगा रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बसों के जाम में फंसने के कारण यात्रियों को करीब एक किलोमीटर दूर एसटी तिराहा से पैदल चलकर शहर तक आने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

15 लाख रुपये को लेकर विवाद सामने आया
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सीओ कार्यालय के बाहर संजय बजाज के जहरीला पदार्थ पीने के मामले की प्रथम दृष्टया जानकारी में आया है कि अशोक बजाज व संजय बजाज के बीच धन संबंधी लेन देन का विवाद था। इस संबंध में अशोक बजाज द्वारा उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें 15 लाख रुपये संजय बजाज द्वारा उधार लिए जाने, वापस न किए जाने तथा धमकाने संबंधी आरोप लगाए गए। शिकायती पत्र की जांच के संबंध में साक्ष्य रखने हेतु दोनों पक्षों अशोक बजाज व संजय बजाज को सीओ कार्यालय में बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने सीओ सिटी के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा। इसके बाद कार्यालय परिसर से बाहर निकलने पर संजय बजाज ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह भी सामने आया है कि संजय बजाज सीओ कार्यालय पहुंचने से पूर्व ही कोई जहरीला पदार्थ साथ लेकर पहुंचा था। इस मामले में अशोक बजाज से पूछताछ कर जानकारी की जा रही है। एसपी ने बताया इस प्रकरण की जांच एएसपी ओपी सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने लगे जाम में फंसे वाहन सवार।

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने लगे जाम में फंसे वाहन सवार।- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के आढ़ती के परिजनों से वार्ता करते एएसपी ओपी सिंह।

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के आढ़ती के परिजनों से वार्ता करते एएसपी ओपी सिंह।- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के आढ़ती के परिजनों से वार्ता करते एएसपी ओपी सिंह।

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के आढ़ती के परिजनों से वार्ता करते एएसपी ओपी सिंह।- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने जाम के दौरान फंसी एंबुलेंस।

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने जाम के दौरान फंसी एंबुलेंस।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed