फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jagadguru Shankaracharya Rajarajeshwarashram Maharaj arrived at the consecration ceremony of the idols.

Shamli News: देव मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज

Mon, 22 Jan 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 22 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jagadguru Shankaracharya Rajarajeshwarashram Maharaj arrived at the consecration ceremony of the idols.
शामली में रैली निकालते विश्व हिन्दू परिषद व संघ के कार्यकर्ता
शामली। शहर के बुढ़ाना रोड स्थित श्री शिव बलभद्र मंदिर में चल रहे देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जगदगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य में मंदिर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शिव बलभद्र मंदिर में चल रहे देव मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हम सबके लिए बहुत बड़े उत्सव का दिन है। अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम अब विराजमान हो रहे हैं। सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है, इस दिन का सबको इंतजार था। इस पवित्र दिन, पवित्र पल व पवित्र समय के साक्षी होना हमारे के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म शास्वत है। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण को पैदा हुए साढ़े पांच हजार साल हो गए हैं जबकि श्रीराम को पैदा हुए नौ लाख साल हो गए। सनातन धर्म हिंदू धर्म नौ लाख साल से भी पहले से है। कहा कि अपने बुजुर्गों व माता पिता की सेवा करनी चाहिए। माता-पिता को भी अपने बच्चों के अंदर अच्छे संस्कार पैदा करने चाहिए और उन्हें अपने धर्म के बारे में बताना चाहिए। इस मौके पर इस अवसर पर यजमान संदीप संगल, अमित बंसल, अनिल बंसल, संजू अग्रवाल, नितिन गोयल, विनीत गोयल, अंकित गोयल, राजीव चौधरी, राहुल तायल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व मंदिर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसका शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमानजी की भी झांकी निकाली गई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

उधर, सकल हिंदू समाज की तरफ से शहर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। हनुमानधाम से शुरू हुई शोभायात्रा कमला कॉलोनी, मिल रोड, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, वीवी इंटर कॉलेज रोड, मिल रोड होते हुए हनुमानधाम पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर अरविंद ऐरन, विवेक संगल, सुमित, जयदेव, रविंद्र कुमार, संदीप नामदेव, कुलदीप, देशपाल, गीता कांबोज, वीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मोहल्ला पंसारियान में कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। मोहल्ला नंदू प्रसाद वाल्मीकि मंदिर से कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लवकुश व रामदरबार की झांकी शामिल रही। इस अवसर पर घनश्याम पारचा, प्रदीप मायूस, दिनेश गहलोत, शशिकांत पालीवाल आदि मौजूद रहे। मोहल्ला धर्मपुरा से शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, विकास, राजेश अरोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
जलालाबाद। जलालाबाद में श्रीराधा कृष्ण मंदिर बोहरान में श्रीराम जी की मूर्ति की शेभायात्रा निकाली गई। शास्त्री पंडित त्रयम्बक शास्त्री द्वारा चार दिनों तक पूजा अर्चना के बाद नगर में शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने किया।

शोभायात्रा नगर के श्री राधाकृष्ण मन्दिर से शुरू होकर पाल धर्मशाला, मोहल्ला खटिकान, रामरतनमंडी, प्रताप नगर कटैहरा चौक, रामनगर मोती बाजार से होते हुए श्रीराम मंदिर, श्री दुर्गा देवी मंदिर पर संपन्न हुई। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही तीनों मंदिरों में मूर्तियों को प्रतिष्ठित किया जाएगा। शोभायात्रा को सफल बनाने में लाला उपेंद्र गुप्ता, प्रदीप पुंडीर, राजेश मुनीम, नितिन सैनी, मोहित सैनी, ईशु सैनी, हरीश शर्मा, आकाश शर्मा, सचिन, अंकित गोयल का सहयोग रहा।
शामली के हनुमान धाम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान लक्ष्मी नारायण का फूलों से राममय शृंगार किया गया तथा भगवान श्रीराम और भगवान लक्ष्मी नारायण जी की महाआरती की गई। महाआरती के मुख्य यजमान रामकुमार रहे तथा आरती मंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र द्विवेदी के द्वारा की गई। इस अवसर पर दिनेश पाठक, आदेश शर्मा, उपेंद्र द्विवेदी, वासुदेव नामदेव, वंश नामदेव, गुरु शरणम् रुहेला, अमित गर्ग, नमन कर्णवाल, शिवम गिरी, अमित प्रजापति, भोला शर्मा, मोंटी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने की बढ़ चढ़कर भागीदारी

थानाभवन। दयाल आश्रम से दोपहर एक बजे विशाल शोभायात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेश राणा व पंचतीर्थ आश्रम के महन्त स्वामी राम देव महाराज ने भगवान गणेश, शिव, श्री राम अराधना के पश्चात किया। शोभायात्रा दीन दयाल मार्केट, हेड गेवार चौक ,गणपत राय मार्केट, दिल्ली सहारनपुर मार्ग ,आजाद चौक का भ्रमण कर दयाल चौक पर समाप्त हुई। मौके पर राज कुमार ,राकेश काम्बोज, शालू राणा ,विन्नी राणा ,मोहित तायल, भारत भूषण, सतीश तायल ,संजय शर्मा, दिनेश ,ऋषी ,राज, संजय कश्यप मौजूद रहे। संवाद




महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

शामली। अयोध्या में होने वाली श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में विद्यालय की छात्राओं एवं नगर की महिलाओं द्वारा भव्य कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में छात्र-छात्राओं द्वारा भजन गायन, सुंदर झांकियों जिसमें प्रभु श्री राम ,श्री राम दरबार ,राधा कृष्ण,एवं देश भक्ति से संबंधित सुंदर झांकी प्रदर्शन ने तमाम दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। यह भव्य यात्रा देवी उमरा कौर वैदिक इण्टर कॉलेज भवन से आरंभ होकर कस्बे की गली गली में घूमते हुए सुभाषनगर, प्रतापनगर, जवाहरनगर, पटेल नगर गांधीनगर,हकीकत नगर का भ्रमण कर विद्यालय में समाप्त हुई। मौके पर अवध संगल, अशोक संगल, अशोक गोत्रा, अनुज राणा, प्रशांत चौहान, देवेंद्र पाल राणा का सहयोग रहा।

शामली में रैली निकालते विश्व हिन्दू परिषद व संघ के कार्यकर्ता

शामली में रैली निकालते विश्व हिन्दू परिषद व संघ के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed