ITBP के जवान का निधन: शव देख बिलख पड़े परिजन, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, मासूम बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि
Shamli News : आईटीबीपी के जवान का लेह लद्दाख में निधन हो गया। शव को शामली के पैतृक गांव में लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। वहीं, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। तीन साल के बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी आईटीबीपी के सिपाही विक्रम कुमार की तैनाती स्थल लेह लद्दाख में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वे रात में खाना खाकर सोए थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। शनिवार को उनका शव गांव में लाया गया, जहां पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
गांव बंतीखेड़ा निवासी विक्रम कुमार (32) आईटीबी पुलिस में 2011 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में लेह लद्दाख में उनकी तैनाती चल रही थी। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले मंगलवार रात को वे खाना खाकर सोए थे और सुबह मृत अवस्था में मिले। अधिकारियों ने सिपाही के निधन की सूचना परिजनों को दी।
वहीं, सिपाही के निधन की सूचना पर परिजनों में गम का माहौल बन गया। बृहस्पतिवार को सिपाही का शव लेह लद्दाख से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा। वहां से आईटीबीपी के वाहन से शव को पैतृक गांव लाया गया। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
इसके बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई। शव यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिचित व रिश्तेदार शामिल हुए। गांव के श्मशान घाट पर शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले आईटीबीपी के जवानों ने शस्त्र सलामी दी। चिता को मुखाग्नि तीन साल के बेटे अवि ने दी।
यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज