{"_id":"67894e21ba5d6b89a509e020","slug":"it-rained-at-night-it-was-sunny-during-the-day-shamli-news-c-26-1-smrt1048-135361-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रात में बारिश हुई बारिश, दिन में निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रात में बारिश हुई बारिश, दिन में निकली धूप
Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
शामली के फव्वारा चौक पर सर्दी में जाती जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं । संवाद
- फोटो : संवाद
शामली। जिले में रात को पहले घना कोहरा छाने के बाद बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंड बढ़ गई। दिन में धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। शीतलहर चलने से शाम को फिर से मौसम ठंडा हो गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव न आने से अधिकतम 17 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में मौसम स्थिर न होने के कारण उतार चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। बुधवार को रात लेकर दोपहर दो बजे तक कोहरा छाया रहा था। दो बजे के बाद हल्की धूप निकली थी, लेकिन उससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली थी। शाम होते ही घना कोहरा छा गया था। मध्य रात्रि 12 बजे आसमान में घने बादल छा गया और बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे बाद बारिश थम गई, लेकिन उसे बाद सुबह चार बजे फिर से बारिश हुई। बारिश होने से मौसम में ठंड बढ़ गई, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे धूप निकल गई। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम होते ही फिर से मौसम ठंडा हो गया और कोहरा छाना शुरू हो गया। जिले के तापमान की स्थिति देखे तो कोई बदलाव नहीं आया। उधर, किसान मनीष कुमार, बलवीर और जगबीर सिंह ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिला है।