फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It is written on the house that it is for sale, he left the village

Shamli News: मकान पर लिखा बिकाऊ है, गांव छोड़ा

Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
It is written on the house that it is for sale, he left the village
चौसाना क्षेत्र के गांव भडी कोरियान में पलायन की जानकारी देता पीड़ित परिवार । परिजन
झिंझाना (शामली)। चौसाना क्षेत्र के भड़ी कोरियान गांव में मारपीट और धमकी के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिवार को अपना घर छोड़कर हरियाणा के पानीपत में शरण लेनी पड़ी। मकान पर भी बिकाऊ है लिख दिया है। अब पुलिस परिवार को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण सनोज पुत्र हरि सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसने और उसके भाई राजेश ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ चौकी चौसाना में तहरीर दी थी। आरोप था कि ये लोग आए दिन उन्हें गाली-गलौज कर धमकाते हैं और शराब के नशे में मारपीट करते हैं। इस मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए। 23 फरवरी को आरोपियों ने धमकी दी कि वे उसे और उसके भाई को सबक सिखाएंगे। इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


परेशान होकर पीड़ित परिवार ने अपने घरों पर यह मकान बिकाऊ है लिख दिया है लेकिन प्रशासन ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया।

सनोज का कहना है कि जब वह चौकी से लौटकर आया, तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहे, गाली-गलौज की और उल्टे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे डरकर उसने अपने पुत्र शिवम, कर्ण और पुत्री विरा सहित गांव छोड़ दिया और हरियाणा के पानीपत में अपने मामा के यहां शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed