{"_id":"63cc0f8f6e032a74ea6e6586","slug":"it-is-very-important-to-implement-population-control-law-pravin-togadia-shamli-news-c-14-1-87751-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना बहुत जरूरी: प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना बहुत जरूरी: प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गागौर गांव में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन (शामली)। गांव गागौर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में हिंदुओं की संख्या कम होती जा रही है। यह चिंता का विषय है। सरकार को जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना चाहिए।
गागौर गांव में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में डॉ. प्रवीण तोगड़िया काफिले के साथ पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ प्रवीण तोगड़िया ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का संकल्प हिंदुओं को सुरक्षित करना है। जो हिंदू मुगलों की तलवार के आगे झुका नहीं और हिंदू बना रहा, उनके वंशज सभी जाति के हिंदू हैं। सभी जाति के हिंदू मेरे दिल के टुकड़े हैं। ऐसे हिंदुओं का सम्मान करना और उनके हक के लिए आवाज उठाना हमारा काम है।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 100 करोड़ हिंदुओं को राम मंदिर निर्माण का श्रेय जाता है। सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर एक-एक मुट्ठी अनाज एकत्र करें और गरीब हिंदुओं की मदद करें। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान फसल के उचित दाम न मिलने के कारण मर रहा है। यह भी चिंता का विषय है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष बालिष्टर छांछियान, जिला महामंत्री विपिन चौहान, योगेंद्र कुमार, एसके वशिष्ठ, जसवीर, विकास कुमार, अतुल सिंघल, जयनारायण, रोहित, मिथुन, अमित, संदीप आदि मौजूद रहे।