{"_id":"608aecb38ebc3ed6dd50a2b7","slug":"it-is-not-possible-to-check-all-the-candidates-agents-shamli-news-mrt5364968139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्रत्याशियों, एजेंट की जांच होना संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी प्रत्याशियों, एजेंट की जांच होना संभव नहीं
विज्ञापन

शामली। पंचायत चुनाव के लिए दो मई को होने वाली मतगणना के मद्देनजर सभी प्रत्याशियों, मतदान एजेंट, मुख्य चुनाव एजेंटों की कोविड जांच होना संभव नही है। जिला प्रशासन ने कोरोना जांच के लिए शहर की दो पैथोलोजी लैब को हरी झंडी दी है। इन दो लैबों में प्रतिदिन कोविड जांच सिर्फ 100 लोग को हो सकती है।
फिलहाल कोविड-19 टेस्ट की सुविधा जिले की सभी सीएचसी पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर प्रतिदिन 1500-2000 लोगों की जांच हो रही है। शासन की गाइड लाइन के मुताबिक पंचायत चुनाव के मतगणना के लिए प्रत्याशी उसके एजेंट मुख्य चुनाव एजेंट को 72 घंटे की कोरोना जांच का अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में 25 हजार 498 पंचायत चुनाव के प्रत्याशी हैं। एक प्रत्याशी के साथ दो ओर कोविड जांच मिलाकर 75 हजार लोगों की जांच जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द कर दिया है। आखिर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिले में अब प्राइवेट लैब में भी कोविड-19 टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी है।
डीएम के मुताबिक कोई सरकारी व्यवस्था में अपना टेस्ट नहीं करा पाते हैं, तो वह प्राइवेट लैब पर अपना कोरोना टेस्ट करा सकते हैं। दोनों प्राइवेट लैब कोरोना टेस्ट करती हैं। जिसकी रिपोर्ट मान्य होगी। दोनों प्राइवेट लैब पर प्रतिदिन 100 लोगों की कोविड जांच की व्यवस्था है। डॉ लाल पैथ लैब के डाक्टर अर्जुन वर्मा का कहना है कि पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की कोविड जांच होना संभव नहीं है। इतने कम समय में सभी प्रत्याशियों की जांच रिपोर्ट नहीं आ पाएगी। उनके यहां 30- 40 कोविड जांच रिपोर्ट के नमूने लिए जाते हैं। सीएमओ डाक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशियों की कोविड जांच होना संभव नही है। मतगणना स्थल पर जांच कराना संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
दूसरे जिलों की रिपोर्ट भी होगी मान्य
- डीएम ने कोविड जांच के लिए पांच हजार किट की मांग
शामली। पंचायत प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की कोविड रिपोर्ट दूसरे जिलों और राज्यों की मान्य होगी। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी एवं एजेंटों के कोविड जांच के लिए पांच हजार किट्स की मांग की गई है। सहारनपुर से 30 अप्रैल तक जांच किट प्राप्त हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोविड जांच के लिए आसपास के जिलों से निगेटिव रिपोर्ट मान्य होगी। उधर, सहारनपुर मंडल के आयुक्त एवी राजमौली ने बताया कि डीएम जसजीत कौर ने अपर स्वास्थ्य निदेशक सहारनपुर से कोविड जांच के लिए किट की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है। कोरोना कोविड जांच किट अपर स्वास्थ्य निदेशक सहारनपुर से मिलते ही शामली डीएम को उपलब्ध कराई जाएगी।
--कोविड-19 का टेस्ट करने वाली प्राइवेट लैब के मोबाइल नंबर
1- अर्जुन वर्मा, मोबाइल नंबर-9410284655
2-अमित तिवारी, मोबाइल फोन नंबर -9557107675