{"_id":"6acfe02546c56b673100e704","slug":"issues-regarding-stopping-the-discharge-of-ash-from-the-sugar-mill-and-the-problem-of-power-tripping-were-raised-during-the-meeting-shamli-news-c-26-1-sal1002-176100-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैठक में उठाया शुगर मिल की छाई बंद कराने, बिजली ट्रिपिंग का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैठक में उठाया शुगर मिल की छाई बंद कराने, बिजली ट्रिपिंग का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
शामली। बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें शुगर मिल से निकलने वाली छाई बंद कराने, औद्योगिक क्षेत्र की सड़क का निर्माण और बिजली की ट्रिपिंग की समस्या प्रमुख थी। मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। गोयल ने बन्ना माजरा से बनत तक सड़क के चौड़ीकरण की भी मांग की। आईआईए अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बिजली की ट्रिपिंग की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे उद्यमियों को काफी परेशानी होती है। बैठक में शामली शुगर मिल से निकलने वाली छाई का मुद्दा भी उठा। व्यापारियों ने छाई से होने वाली परेशानी बताते हुए इसे बंद करने की मांग की। सीडीओ ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
व्यापारियों ने जिले में रोडवेज डिपो और आधुनिक बस अड्डा स्थापित करने की मांग रखी। एआरएम रोडवेज ने बताया कि इसके लिए अभी भूमि चिह्नित नहीं हुई है। सीडीओ ने व्यापारियों के साथ समन्वय कर भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। कांधला स्थित पुराने पालिका भवन परिसर में पालिका बाजार विकसित करने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल ने कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि इनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में उपायुक्त राज्य कर डॉ. लोमेश, अनुराग जैन, राहुल गोयल, संजीव कुमार, ईश्वर दयाल कंसल, आलोक जैन, अंकित जैन, अभिनव बंसल, तुषार कुच्छल और सुधीर मौजूद रहे। इनके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी और व्यापार बंधु भी उपस्थित थे।