{"_id":"67bf6c91cacad56d9404ba6e","slug":"issue-of-outstanding-sugarcane-price-echoed-in-the-assembly-shamli-news-c-26-1-sal1002-137638-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विधानसभा में गूंजा बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विधानसभा में गूंजा बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा
विज्ञापन
कैराना। कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन ने गन्ना किसानों के मुद्दों को विधानसभा में उठाया। उन्होंने यूपी सरकार के बजट को किसानों व आम आदमी के लिए फायदेमंद नहीं बताया ।
विधायक ने बताया कि उन्होंने सदन में बताया कि शामली के थानाभवन की बजाज शुगर मिल पर किसानों का लगभग डेढ़ करोड़ शामली पर पिछले साल का 103 करोड़ रुपये व ऊन शुगर मिल पर 46 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया है। समय पर शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। जिस कारण किसान परेशान है। धायक ने कहा कि सन 2023 में सरकार ने किसानों से उनके नलकूपों का बिजली का बिल माफ करने का वादा किया था, जो आज तक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर गन्ना किसानों के साथ इसी तरह की ठगी होती रही तो वो दिन दूर नहीं जब गन्ना किसानों को गन्ने की फसल को छोड़कर अन्य फसल उगाने को मजबूर होना पडेगा। उन्होंने बजट पर बोलते हुए कहा कि यूपी सरकार बजट को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। बजट का असर धरातल पर दिखाई नहीं दें रहा है। सहकारी चीनी मिलों में 20 से 22 हजार कर्मचारी हैं। उनकी मांग है कि उनका डीए बढ़ाकर 54 प्रतिशत किया जाए। किसान सम्मान निधि की राशि12 हजार रुपये की जाए। हर किसान को किसान सम्मान निधि मिले।
कहा कि करीब 5 माह पहले सहारनपुर में सहकारी समिति में नौकरियों को लेकर बड़ा गबन हुआ। एक-एक नौकरी के लिए 20-20 लाख रुपये लिए गए। 70 नौकरियों को निरस्त कर दिया।