फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation into the case of stone throwing on Udaipur City Express train started

Shamli News: उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले की जांच शुरू

Wed, 25 Sep 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 25 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the case of stone throwing on Udaipur City Express train started
शामली। ऋषिकेश से उदयपुर सिटी योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन के कोच का पत्थर से शीशा टूटने के मामले की आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली मुख्यालय से भी इस मामले की जानकारी मांगी गई है। आरपीएफ ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात को ऋषिकेश से चलकर शामली होते हुए उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन करीब दस बजे कांधला स्टेशन पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन स्टेशन से चली तो अचानक उछलकर एक पत्थर ट्रेन के कोच के शीशा पर लगा जिसमें वह टूट गया। पत्थर किसी ने फेंका या रेलवे लाइन से उछलकर शीशे पर लगा, यह स्पष्ट नहीं हो सका। अचानक शीशा टूटने से ट्रेन में सवार यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन में मौजूद रेलवे के टीटी व एक्सकॉर्ट ने कोच में पहुंचकर जानकारी ली और इसकी सूचना आरपीएफ थाने को देते हुए ट्रेन रवाना हो गई। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। आरपीएफ ने कांधला व आसपास के गांवों में भी अपने स्तर से छानबीन की, लेकिन इस बारे में कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। उधर, दिल्ली मुख्यालय से भी इस मामले की जानकारी ली गई है।
विज्ञापन

आरएपीएफ थाना प्रभारी का कहना है कि जहां पर शीशा टूटा, उस सीट पर कोई सवारी नहीं थी। किसी यात्री ने भी पत्थर फेंकते हुए किसी को नहीं देखा। उन्होंने बताया इस मामले में अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed