फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Innovators House got first place in Qawwali competition

Shamli News: कव्वाली प्रतियोगिता में इन्नोवेटर्स हाउस ने पाया पहला स्थान

Thu, 20 Apr 2023 04:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Innovators House got first place in Qawwali competition
-बीएसएम स्कूल में ईद के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बीएसएम स्कूल में ईद उल फितर के उपलक्ष्य में कव्वाली प्रतियोगिता हुई, जिसमें इन्नोवेटर्स हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेहंदी हसन ने बताया कि ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे पवित्र त्योहार है। ईद से पहले 30 दिन तक रमजान का पवित्र महीना होता है, जिसमें सभी उपवास व रोजा रखते हैं। चांद का दीदार होने के बाद ईद मनाई जाती है। उन्होंने बताया ईद मनाने का उद्देश्य यह है कि समाज में समानता बनी रहे और किसी प्रकार का आपसी भेदभाव व ऊंच-नीच न हो। कक्षा आठवीं की छात्रा मासूमा सिद्दीकी ने ईद पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल में इंटर हाउस कव्वाली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में चारों हाउस अवेंजर्स, इन्नोवेटर्स एक्सप्लोरर और वारियर्स के विद्यार्थियों ने कव्वाली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं प्रतिभागी विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर इन्नोवेटर्स हाउस रहा। द्वितीय स्थान पर वारियर्स और तृततीय स्थान पर अवेंजर्स हाउस रहा। कक्षा प्ले से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस की सुंदर प्रस्तुति देकर सबके मन को मोह लिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को ईदी के रूप में टॉफी वितरित की गई। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, प्रबंधक छाया सिंह, प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, उप प्रधानाचार्य आशु पंडित ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शैली देशवाल व सीमा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed