फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Injured bike rider dies

नीलगाय से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Injured bike rider dies
जलालाबाद। बाइक सवार युवक के सामने बुधवार रात अचानक नीलगाय आ गई थी। इससे भिड़ंत होने पर वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदी गंज निवासी नदीम (28) पुत्र इनामुल्लाह अपने पिता का इलाज गांव सिक्का स्थित एक अस्पताल में करा रहा था। नदीम देर रात अस्पताल से जलालाबाद लौट रहा था। इसी दौरान थानाभवन स्थित बजाज शुगर मिल के निकट एक बाग से नीलगाय दौड़ती हुई हाईवे पर आ गई। बाइक चला रहे नदीम की उससे टक्कर हो गई। इससे नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे थानाभवन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार न होने पर मेरठ रेफर कर दिया। शुक्रवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे शनिवार दोपहर सुपुर्द ए खाक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed