{"_id":"6334937b473ecc25451daed4","slug":"information-on-prevention-of-rabies-shamli-news-mrt6071943118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में रेबीज से बचाव और उपचार की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में रेबीज से बचाव और उपचार की दी जानकारी
विज्ञापन
विश्व रेबीज दिवस पर सीएमओ कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विश्व रेबीज दिवस पर सीएमओ कार्यालय में बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रेबीज से बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।
सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि रेबीज जानलेवा है। इसका बचाव पूर्णतय संभव है। उन्होंने रेबीज से रोकथाम के उपाय बताते हुए कहा कि रेबीज से ग्रसित जानवर कुत्ता एवं बिल्ली आदि के काटने या खरोंच से मनुष्य में रेबीज हो सकता सकता है। काटने वाले घाव पर मिर्च, सरसों का तेल या कोई अन्य पदार्थ न लगाएं। घाव को तुरंत साबुन व पानी से 15 मिनट तक धोए और टाइट ड्रेसिंग न करें।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटी रेबीज टीकाकरण का कोर्स पूरा करें। रेबीज से ग्रसित जानवर के काटने पर शीघ्र ही निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से परामर्श करें। सीएमओ ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय और सभी सीएचसी पर संगोष्ठी का आयोजन कर सभी अधिकारी, कर्मचारी व आशाओं को रेबीज की रोकथाम की जानकारी दें। इस अवसर पर जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी, जिला एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. शाइस्ता नाज, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार आदि मौजूद रहे।