{"_id":"67eed8c86df6c6219f021337","slug":"inflation-hits-the-fasting-plate-apple-price-crosses-rs-200-shamli-news-c-26-1-aur1003-139604-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: व्रत की थाली पर महंगाई की मार, सेब पहुंचा 200 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: व्रत की थाली पर महंगाई की मार, सेब पहुंचा 200 के पार
विज्ञापन
शामली में एस एस के रोड पर फल की दुकान । संवाद
शामली। नवरात्र में बड़ी संख्या में भक्त व्रत रखकर आदिशक्ति की पूजा-अर्चना में जुटे हैं। व्रत में खाने वाली सामग्री के भाव में तेजी भक्तों की जेब पर भारी पड़ रही है। फलों के भाव में 25 फीसदी प्रति किलो की तेजी देखने को मिल रही है। व्रत रखने वालों का कहना है कि नवरात्र के समय फलाहार के मूल्य में तेजी आ गई है। व्रत की थाली महंगी हो जाने से बजट गड़बड़ा गया है।
नवरात्र में व्रत में फलाहार के भाव में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो की तेजी देखी जा रही है। किराना के दुकानदारों के मुताबिक भाव में तेजी के बावजूद मांग में कमी नहीं है। पहले की तरह ही बाजार चल रहा है। सिंघाड़े और कुट्टू के आटे में 10 से 20 रुपये की प्रतिकिलो तेजी आई है। नवरात्र और अन्य व्रत के दिनों में मांग बढ़ती है तो पहले से ही खाद्य सामग्री की व्यवस्था करके रखी जाती है।
शहर के शिवमूर्ति पर खरीदारी करने पहुंची अनीता ने बताया कि व्रत में खाने वाले सामान की हर सामग्री का भाव बढ़ गया है। सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। व्रत के दिनों में फलों और अन्य व्रत के सामानों के भाव बढ़ना आम है। किराना दुकानदार सुनील ने बताया कि व्रत में खाने वाली सामग्री के भाव में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आई है। इसका बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वहीं फलों के दामों में भी काफी उछाल आया है। सेब के दाम 200 के पार पहुंच चुके हैं। अंगूर भी 100 से 140 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
- फलाहार के दाम
सामान - पहले- अब
सिंघाड़ा आटा- 140 -180
कुट्टू आटा - 150- 160
बादाम -800- 1000
साबूदाना -70 - 90
किसमिस -340 - 400
-फलों का भाव
फल - पहले - अब
सेब -180- 220
अनार - 150 - 200
संतरा- 80 -100
केला - 70 -80
अंगूर -100- 140
-नोट- सभी वस्तुओं का दाम प्रतिकिलो में है।