{"_id":"6a3c304382c8c0aa7b090649","slug":"industrial-sector-unable-to-get-relief-from-power-cuts-shamli-news-c-26-1-sal1002-168292-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र को बिजली कटौती से नहीं मिल पा रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र को बिजली कटौती से नहीं मिल पा रही निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण फैक्ट्रियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। उद्यमियों ने मामले को लेकर जल्द ही ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से मिलने की बात कही है।
साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, अनुज कुमार आदि का कहना है कि बुधवार को भी बिजली कटौती के कारण कुछ समय के लिए फैक्ट्रियों में कार्य प्रभावित रहा। बीच-बीच में बिजली गुल होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है और मजदूरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बार-बार मांग के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया जा रहा है।
उद्यमियों ने कहा कि मामले को लेकर जल्द ही ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की जाएगी और औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई जाएगी। इससे उद्योगों के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कई फाल्ट के कारण बिजली गुल हो जाती है। प्रयास है कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए।