{"_id":"5e6a83f98ebc3ea7c369ec06","slug":"indian-post-payment-bank-s-customer-addition-campaign-started-shamli-news-mrt4732985162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग द्वारा खाते खोलने के लिए दो दिवसीय कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग द्वारा खाते खोलने के लिए दो दिवसीय कैंप
विज्ञापन
शामली/ कैराना। डाक विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से खाताधारकों को जोड़ने के लिए दो दिवसीय अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को कैराना के ईदगाह के निकट मोहल्ला खेलकला में शिविर लगाकर 129 बचत खाते खोले गए। शुक्रवार को कैराना के अलावा शामली के लिसाढ़ में भी कैंप लगाया जाएगा।
पोस्टमास्टर सुनील कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सेविंग या चालू खाते खुलवाएं जा रहे हैं, जिसमें आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से दस्तावेज रहित खाता खुल सकता है। कोई मासिक बैलेंस या किसी तरह का कोई सालाना शुल्क नहीं हैं। खाता खुलवाने और धन राशि निकासी के लिए किसी गवाह की भी आवश्यकता नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के खाते की कई मुख्य विशेषताएं हैं, जिसमें तुरंत और पेपर रहित बैंकिंग, 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज, पासबुक संभालने का भी झंझट नहीं है। चालू खाता मात्र 1000 रुपये न्यूनतम बैलेंस पर खुलता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, डीटीएच, पानी बिल आदि का भुगतान किया जा सकता हैं।
सरकार द्वारा वित्तीय सेवाओं जैसे सब्सिडी भुगतान, मनरेगा, छात्रवृत्ति, सरकारी सब्सिडी, सामाजिक कल्याण योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जननी योजना के लिए भी इसी खाते का प्रयोग किया जाएगा। शामली मुख्य डाकघर स्थित पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर सौरभ सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना में 129 बचत खाते खोले गए हैं। आज लिसाढ़ गांव में टीम जाकर कैंप लगाएगी।