फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Independence Day preparations complete, the national flag will be hoisted at 10:15 am

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, सुबह 10:15 बजे फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Independence Day preparations complete, the national flag will be hoisted at 10:15 am
शामली हनुमान पर राट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा बनाई गई रंगोली को देखते लोग
- आज निकाली जाएगी प्रभात फेरी
विज्ञापन


- डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर डीएम रविंद्र सिंह ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिसमें 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः नौ बजे प्रत्येक गांव व कस्बों में प्रभात फेरी निकाली जायेगी। प्रभात फेरी में बच्चों, अभिभावकों, प्रबंध समिति के सदस्यों व सम्मानित नागरिकों को भाग लेने हेतु प्रेरित करने को कहा।
शहर में प्रभात फेरी नगर पालिका परिषद शामली से प्रारंभ होकर विजय चौक तक संपन्न होगी। प्रभात फेरी में छोटे बच्चों को सम्मिलित न किया जाये। प्रभात फेरी का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्रत्येक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्याे, प्रधानाध्यापकों द्वारा कराया जायेगा। इसी क्रम में प्रातः 10:15 बजे सभी सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा ध्वज अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुडियां बांधकर उसे फहराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्याे, प्रधानाध्यापकों द्वारा संपन्न कराया जायेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रातः 11 बजे सभी सरकारी परिसरों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी चिकित्सालयों, विकास खंडों आदि में पौधरोपण, 11:30बजे महापुरूषों, देश के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण, और जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, दोपहर एक बजे कुष्ठ आश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed