फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Independence colored children

आजादी के रंग में रंगे बच्चे

Wed, 17 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 17 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Independence colored children
Independence day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति नाटकों की धूम के साथ पौधरोपण भी किया गया। 
विज्ञापन


सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल ने राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं, मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद स्कूल में देशभक्ति से संबधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूूम रही। इस दौरान उप प्रबंधक निकुंज मित्तल, राजीव, पूरण चंद शर्मा, प्रधानाचार्य मधु शर्मा, नितिन टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत और डांस में मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मौके पर प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रताप सिंह आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण डॉ. रजनीश बहल और अनुपमा बहल द्वारा किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने बच्चों को आजादी का महत्व बताया। मौके पर स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग, राजीव गर्ग, रितेश गर्ग, डॉ. प्रदीप त्यागी, आशु, नितिन, मुकेश, सीमा, प्रेम संगल आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही शहर के रॉयल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों की धूूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अमरदीप मलिक ने ध्वजारोहण कर किया। प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला ने शहीद हुए सेनानियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। 

सत्यनारायण इंटर कालेज व सत्यनारायण शिशु मंदिर में 70 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इंटर कालेज में ध्वजारोहण अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल व शिशु मंदिर में स्कूल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान अनुज, राकेश गर्ग, नरेंद्र गुप्ता, राजीव, अनिल, शिशु मंदिर में राकेश कुमार, सुशील रहे।

स्कूल, मदरसों में ध्वजारोहण 
कांधला। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कस्बे और देहात क्षेत्र के सरकारी संस्थाओं सहित स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। 

कस्बा कांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य संध्या देवी ने ध्वजारोहण किया। पालिका परिषद में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ध्वजारोहण किया। कस्बे के नेशनल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुशील कुमार और हिंदू इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैप्टन पुरुषोत्तम ने ध्वजारोहण किया गया। दून पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संजीव कुमार सैनी और संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में प्रबंधक क्षितिज मित्तल ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के नवीन सब्जी मंडी में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जाहिद राज ने ध्वजारोहण किया।

आईपीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। खंड विकास कार्यालय, ईंडन कांवेंट स्कूल में प्रबंधक बीके सर ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया। 

वहीं, कस्बे के मोहल्ला खैल स्थित मदरसा इसलाहुल मुस्लिमीन में बल्लू बेग ठेकेदार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मदरसे में अजमल बेग, कमरूलउदा, जाहिद बेग, कामिल,भूरा सभासद, मनोज भरसी, धीरसिंह आदि लोग मौजूद रहे।  मुस्लिम छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं गांव गंगेरू में दर्जनों युवकों ने भी ध्वजारोहण करने के बाद मिठाई वितरित की। इस दौरान मेहंदी हसन, आस मोहम्मद, शिवम रूहेला, परवेज आलम, रिहान सहित दर्जनों युवक मौजूद रहे।

कालेज में पौधरोपण
केकेजीएसएस इंटर कालेज भैंसवाल में ध्वजारोहण सुबह 8.30 पर योजना आयोग सदस्य डॉ. सुधीर पंवार ने किया। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सुधीर पंवार द्वारा कालेज प्रांगण में पौधरोपण किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य उषा सहरावत, राजेश्वरी, जसबीरी, अनीता, शिमला, ग्राम प्रधान नवीन आदि रहे। सुशीला देवी राजेंद्र लाल मेमोरियल इंटर कालेज टिटौली, नवभारत हाईस्कूल व बालिका पूर्व, माध्यमिक विद्यालय एंव एलम इंटर कालेज  में ध्वजारोहण प्रसन्न चौधरी ने किया।

इंसाक पब्लिक स्कूल टपराना मेें ध्वजारोहण स्कूल डायरेक्टर मसी उल्ला खां द्वारा किया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मैनेजर आसिम, प्रधानाचार्य मासीर खान, प्रवीण, राजेश, प्रीति आदि रहे। वहीं, कुलदीप धीमान मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम स्कूल के अध्यक्ष सुभाष धीमान ने किया। कौशल देवी, सोनिया, राहुल तायल, आलोक जैन आदि रहे। कौशांबी पब्लिक जूूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा सविता जैन ने किया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम तीन विजेताओं का प्रस्तुत किया गया। पिंकी अग्रवाल, उषा गोयल, सरला, प्रवीण बंसल आदि रहे।

रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ध्वजारोहण संस्था के प्रबंधक गुलशन राय संगल ने किया। संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वही हिंदू कन्या इंटर कालेज में ध्वजारोहण प्रबंधक मुनीश संगल द्वारा किया गया। कालेज की पत्रिका गरिमा का विमोचन जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दीकी व चेयरमैन ब्रजभूषण ने किया। जैन कन्या इंटर कालेज में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण स्कूल प्रबंधक विरेंद्र कुमार जैन ने कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


संचालन रेखा रानी ने किया। वही छात्राओं ने गणपति बप्पा मोरया गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया। हिंदू महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कालेज सचिव ब्रजभूषण संगल ने किया। संचालन डॉ. मोनिता गर्ग ने किया। छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जैन कालेज ऑफ एजूकेशन बनत   में ध्वजारोहण कालेज प्रबंधक दीपक जैन व प्राचार्य अनुपमा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed