फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased voting in all bodies

जलालाबाद को छोड़कर सभी निकायों में बढ़ा मतदान

Fri, 24 Nov 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 24 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Increased voting in all bodies
demo - फोटो : demo
शामली नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशी पांच साल पुराने आंकड़े भी खंगाल रहे हैं। देख रहे हैं कि किस वार्ड क्षेत्र में कितना प्रतिशत मतदान इस बार बढ़ा और किस में घट गया। आंकड़ों पर गौर करें, तो इस बार के निकाय चुनाव में जलालाबाद नगर पंचायत को छोड़कर अन्य सभी नौ निकायों में मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
जलालाबाद नगर पंचायत में 2012 के निर्वाचन में 19074 मतदाताओं में से 13993 मतदाताओं ने 73.37 प्रतिशत मतदान किया था। इस बार जलालाबाद नगर पंचायत में 20392 में से 14548 मतदाताओं ने ही कुल 71.34 मतदान किया, जो 2012 के मुकाबले दो प्रतिशत कम रहा। नगर पालिका कैराना में इस बार 66.95 मतदान हुआ, जबकि 2012 में 60.55 प्रतिशत यानी छह प्रतिशत मतदान में बढ़ोत्तरी हुई। इसी तरह शामली नगर पालिका में इस बार 60.77 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2012 में 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। नगर पालिका कांधला में भी इस बार 2012 की अपेक्षा एक प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत में सर्वाधिक बढोत्तरी झिंझाना नगर पंचायत में हुई। वहां 2012 के चुनाव के दौरान 63.22 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार बढ़कर 70.43 प्रतिशत पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके अलावा गढ़ीपुख्ता में पांच, ऊन, एलम और थानाभवन में 4-4 प्रतिशत इस बार अधिक मतदान हुआ। नगर पंचायत बनत इस बार के चुनाव में सर्वाधिक 73.36 मतदान हुआ, लेकिन 2012 की तुलना में यहां सिर्फ एक प्रतिशत का इजाफा हुआ। पूरे जिले की बात करें, तो तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में 2012 में कुल मतदाता 275050 थे, जबकि इस बार बढ़कर 301654 हो गए थे। उनमें से 201586 यानी 66.82 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान जिले भर में किया, जबकि 2012 में 66.20 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान का तुलनात्मक आंकड़ा निकाय 2017 2012 कैराना 66.95 60.55 कांधला 67.54 66.08 शामली 61.05 56.42 एलम 69.10 65.64 जलालाबाद 71.34 73.37 ऊन 71.64 67.40 गढ़ीपुख्ता 72.96 67.23 बनत 73.36 72.14 झिंझाना 70.43 63.22 थानाभवन 70.58 66.86
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed