फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased toll tax will be collected from today, people's pockets will be loose

Shamli News: आज से वसूला जाएगा बढ़ा हुआ टोल टैक्स, ढीली होगी लोगों की जेब

Tue, 01 Apr 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Increased toll tax will be collected from today, people's pockets will be loose
झिंझाना में मेरठ करनाल हाईवे स्थित पटनी परतापुर का टोल प्लाजा । संवाद
शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित पत्नी परतापुर पर जनपद का पहला टोल वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। 15 महीने में दूसरी बार टोल टैक्स बढ़ने से वाहन स्वामियों की जेबें ढीली होंगी।
विज्ञापन

टपराना बाईपास से बिडौली पुल तक कई जगह सर्विस रोड अभी तक पूरी नहीं हुई है। हालांकि टोल पर बाथरूम, प्रतीक्षालय, ठंडा पानी, टू वन, चिकित्सक के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल की आधी रात से हल्के वाहनों पर 10 प्रतिशत टोल टैक्स की वृद्धि के साथ 60 रुपये एक तरफ के देने होंगे। हल्के व्यवसायिक वाहनों, बस और ट्रक पर प्रतिशत की दर से वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं के बारे में टोल मैनेजर अमित बालियान ने बताया कि टोल पर प्रतीक्षालय, ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ एंबुलेंस और चिकित्सक की तैनाती, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाने के लिए क्रेन, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को खींचकर लाने के लिए टू वैन, वाहनों में टोल रोड पर कहीं भी डीजल पेट्रोल खत्म होने पर उन्हें तेल उपलब्ध कराने के लिए पेट्रोलियम वैन के साथ-साथ रोड मेंटेनेंस सेफ्टी टीम के 10 से 15 सदस्य हर समय मौजूद रहते हैं।

टपराना तथा बिडौली में अधूरे सर्विस रोड के बारे में टोल मैनेजर ने बताया कि जहां भी सर्विस रोड का कार्य रुका हुआ है वहां पर ग्रामीणों द्वारा या तो स्टे लिया हुआ है या फिर एनएचएआई के साथ उनका विवाद चला हुआ है, इसी कारण अभी तक कुछ सर्विस रोड अधूरी पड़ी हैं।
उधर, जलालाबाद क्षेत्र के गांव दभेड़ी टोल प्लाजा पर भी आधी रात से बढ़ा हुआ टोल टैक्स वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed