फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased patients of winter diarrhea, nausea, cough in hospitals

अस्पतालों में विंटर डायरिया, नजला, खांसी के बढ़े मरीज

Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Increased patients of winter diarrhea, nausea, cough in hospitals
शामली सीएचसी में बीमार बच्ची को लेकर बैठी महिला - फोटो : SHAMLI
शामली। शीत लहर चलने से अस्पतालों में विंटर डायरिया, नजला, जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों में ब्रोंकोलाइटिस के केस भी अस्पताल में आ रहे हैं। वैसे तो ठंड से सभी उम्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन बच्चों पर ज्यादा असर पड़ता है । ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से पिछले तीन दिन से शीत लहर चल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अचानक बढ़ी ठंड व शीतलहर से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि अस्पताल में लगभग 550 नए मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें अधिकतर मरीज ठंड लगने के आ रहे हैं। नजला, जुकाम, खांसी के मरीज ज्यादा है। वायरल बुखार के केस भी आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपकार मलिक ने बताया कि ठंड लगने से बीमार मरीजों की संख्या बढ़ी है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

निजी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदभानू मलिक ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों में विंटर डायरिया और ब्रोंकोलाइटिस के अलावा नजला, जुकाम व खांसी के केस ज्यादा आ रहे हैं। इनसे बचाव के लिए ठंड से बचने वाले सभी तरह के तरीके अपनाने चाहिए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि वैसे तो दिसंबर से फरवरी तक हेल्दी सीजन माना जाता है यानि इन महीनों में बीमारियां कम होती है, लेकिन ठंड लगने से लोगों को निमोनिया, जुकाम, खांसी आदि की समस्या हो जाती है। जिला अस्पताल की ओपीडी रोजाना 100 मरीज आ रहे हैं, उनमें अधिकतर सर्दी, जुुकाम व खांसी के मरीज होते हैं। इसलिए ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ठंड से इस तरह करें बचाव
- सर्दी से बचाव के लिए गरम ऊनी कपड़े पहनें।
- सुबह शाम ज्यादा सर्दी होने के कारण अनावश्यक घर से न निकलें।
- ठंडे पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।
- तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
- ठंडे पानी में बार-बार भीगने से बचें। गीले कपड़े न पहनें।
- ठंड लगने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
- डायरिया होने पर ओआरएस का घोल लेना शुरू करें।

शामली सीएचसी में  इलाज कराने के लिए महिलाओं की लगी लाइन

शामली सीएचसी में इलाज कराने के लिए महिलाओं की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में जांच करते चिकित्सक

शामली सीएचसी में जांच करते चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में जांच करते चिकित्सक

शामली सीएचसी में जांच करते चिकित्सक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed