फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the wedding, the baraatis dancing on the DJ carried sharp weapons, six injured

शादी में डीजे पर नाचते बरातियों में चले धारदार हथियार, छह घायल

Thu, 10 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
In the wedding, the baraatis dancing on the DJ carried sharp weapons, six injured
कांधला सीएचसी में उपचार कराते भभीसा गांव बरात में हुए संघर्ष में घायल लोग। - फोटो : SHAMLI
शादी में डीजे पर नाच रहे बरातियों में चले धारदार हथियार, छह घायल
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव भभीसा में बरात में आए लोगों में डीजे पर नाच रहे बरातियों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में बुधवार को जनपद बागपत के तहसील बड़ौत से बरात आई थी। शाम को डीजे पर नाचते समय बरातियों में आपस में ही संघर्ष हो गया। बरात के दोनों पक्ष एक-दूसरे पर धारदार हथियार लेकर टूट पड़े। जिससे बरातियों एवं ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हल्का बल प्रयोग कर आपस में झगड़ा कर रहे लोगों को तितर-बितर कर दिया। संघर्ष के दौरान मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर निवासी अजीत, अमरपाल, अजयपाल, दिनेशपाल सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के पश्चात पुलिस को तहरीर देकर मुजफ्फरनगर के इटावा निवासी लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed