फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the procession, the artists showed their tricks

जुलूस में अखाड़ा कलाकारों ने दिखाए करतब

Wed, 11 Sep 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the procession, the artists showed their tricks
शामली के कलंदरशाह में मुहर्रम के जुलूस के दौरान करतब दिखाते हुए। - फोटो : SHAMLI
शामली/बाबरी। शहर में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान अखाड़ा कलाकारों ने करतब दिखाए। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के मोहल्ला राजोवाला से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस गुजरातियान, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, नया बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, रेलवे रोड मिल रोड होते हुए शामली कोतवाली पहुंचा। कोतवाली परिसर में कलाकारों ने पट्टा, तलवारबाजी आदि के करतब दिखाए, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रहे। शाम को कोतवाली में जुलूस का समापन किया गया। इस अवसर पर कलीम सगीर अहमद, जमील अहमद, कल्लू, शाहिद, गफ्फा, आसिफ, सलीम, गय्यूर आदि मौजूद रहे। जुलूस के दौरान कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उधर, मुहर्रम को लेकर शहर में शांति व्यवस्था के लिए प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बाबरी कस्बे में मुहर्रम का जुलूस बड़ी मस्जिद से शुरू होकर पाल धर्मशाला, शाह धर्मशाला, होली चौक, मोहल्ला कुरैशियान होता हुआ झंडा चौक स्थित पीरवाली गली में संपन्न हुआ। इस दौरान मुकर्रम पहलवान, गजनफर अली, शहजाद, मुस्तकीम, आलम खान, गय्यूर, मस्कुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना के गांव बिडौली सादात में इमाम बारगाह से नवासे ए रसूल हजरत इमाम हुसैन की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान शिया सोगवारों ने सीनाजनीं कर जंजीरों से मातम किया। जुलूस गलियों से गुजरता हुआ करबला में संपन हुआ। इससे पहले मजलिस का आगाज किया गया। मौलाना सरताज हुसैन बिजनौरी ने कहा कि खतरों से बेखौफ होकर अमल के मैदान में कूद पड़ना ही करबला का सबसे बड़ा सबक है। शिया वह वाहिद फिरका है, जो हर साल दुनिया भर को बताता है कि करबला में जंग नही बल्कि जुल्म हुआ है। जुलूस में पूर्व प्रधान फजले अली, कमर अब्बास हुसैन, अब्बास जिया मेहंदी, तसलीम शाह, सलीम शाह, बाकिर अली, शौकीन शाह, लियाकत शाह, रिहान खुर्रम, वसी हैदर, हुसैन अली, डा. बाकर हसन रजा, जाकिर शाह आदि मौजूद रहे।

शामली के कलंदरशाह में मुहर्रम के जुलूस में तिरंगा लहराता युवक।

शामली के कलंदरशाह में मुहर्रम के जुलूस में तिरंगा लहराता युवक।- फोटो : SHAMLI

ामली के राजो मौहल्ले में मुहर्रम के जुलूस में मौजूद भीड।

ामली के राजो मौहल्ले में मुहर्रम के जुलूस में मौजूद भीड।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed