{"_id":"57b4b9dc4f1c1b96146eb0a2","slug":"immolating-in-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Immolating
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जलालपुर से दूल्हे के लापता होने के एक माह बाद भी उसकी बरामदगी नहीं होने से आहत पिता ने परिजनों संग कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। तैनात पुलिस कर्मियों ने आत्मदाह का प्रयास करने वालों को हिरासत में ले लिया और थाना आदर्श मंडी भिजवा दिया। जहां से सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
झिंझाना निवासी शिवचरण के पुत्र प्रह्लाद की 10 जुलाई को शादी हुई थी। घुड़चढ़ी के दौरान डीजे वाले से विवाद हो गया था। अगले दिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इस मामले में कई आसिफ व गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। तब से लेकर आज तक युवक की बरामदगी नहीं हो पाई है।
बुधवार की दोपहर दूल्हे की बरामदगी को लेकर उसके पिता शिवचरण, विद्यावती, अमरेश, मोना, रामफूल, इंदर व रूपचंद कलक्ट्रेट में पहुंचे और डीएम सुजीत कुमार से मिलने का प्रयास किया। इस बीच सभी ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान समय रहते वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सभी को ऐसा करने से रोक लिया। कलक्ट्रेट से थाना आदर्श मंडी पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिस पर पुलिस सभी को पकड़कर थाने में ले आई।
विज्ञापन
एसओ एमएस गिल ने बताया कि महिलाओं को निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। जबकि चारों अन्य आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। इसके साथ ही उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
शामली। हरपाल निवासी लिसाढ़ ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 14 अगस्त की रात उनके घर में गांव का एक युवक घुस आया था।
परिवार के लोग सो रहे थे और आरोपी ने घर में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। आहट होने पर उसकी नींद खुली तो आरोपी फरार हो गया। उसने आरोपी को भागते हुए पहचान लिया था। थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, ऊन निवासी एक युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह बाजार में सामान लेने गई थी। उसके चचेरे भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसको पीटा। पीड़िता ने शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मामला संज्ञान में आया है, लापता की बरामदगी के लिए एसपी शामली को लिखा गया है,
- सुजीत कुमार , डीएम शामली