फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illness today, ultrasound will be done after two months

Shamli News: बीमारी आज, दो माह बाद होगा अल्ट्रासाउंड

Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illness today, ultrasound will be done after two months
शामली जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउड करना के लिये पहुचे मरीज
शामली। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल ये है कि मरीज को चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह आज दी है, जिससे की सही उपचार शुरू हो सके, लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए रोगियों को दो माह समय दिया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक 11 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आए, उन्हें 23 जुलाई की तारीख दी गई। ऐसी स्थिति में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच के भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर किनारे स्थित जिला अस्पताल में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। यहां एक ही मशीन पर अल्ट्रासाउंड होता है और रेडियोलोजिस्ट भी एक ही है। अगर रेडियोलोजिस्ट छुट्टी पर है तो उस दिन अल्ट्रासाउंड नहीं होता। इसलिए मरीजों को आगे की तारीख दे दी जाती है। मरीज को बीमारी का इलाज कराने के लिए जांच की जरूरत आज है, लेकिन उसे तारीख दो माह बाद की दी जाती है तो ऐसे में उसका सही इलाज नहीं हो पा रहा। अब मरीजों के सामने दो ही रास्ते है, एक तो ये कि वह दो माह तक बीमारी को सहन करें और बिना जांच के संभावित बीमारी की दवा लेता रहे या फिर दूसरा ये कि वह प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर जांच कराएं।
विज्ञापन

इमरजेंसी व गर्भवती महिलाओं को नहीं दी जाती तारीख
रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहुजा ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले, मेडिकोलीगल, अस्पताल में भर्ती, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांगों के अल्ट्रासाउंड के लिए आगे की तारीख नहीं दी जाती है। उनकी जांच उसी दिन की जाती है। जो मरीज सामान्य बीमारी के होते हैं, उन्हें आगे की तारीख दी जा रही है। एक दिन में 35 से 40 जांच ही हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह बाद आया अभी तक जांच नहीं हुई
गांव भाट्टू खेड़ी निवासी ओमपाल ने बताया कि वह एक माह पहले अल्ट्रासाउंड कराने आया था। उस दिन अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं हुई थी। आज वह सुबह से जांच कराने आया है। अभी तक नंबर नहीं आया।
कैराना निवासी शौकीन ने बताया कि वह 20 दिन पहले अल्ट्रासाउंड कराने आया था। उस दिन जांच नहीं हुई। आज फिर वह जांच कराने आया तो उसे बताया गया है कि उसे जो तारीख दी गई है, उस दिन आकर जांच करा लेना। अब उसे बिना जांच के ही वापस जाना पड़ रहा है। इनके अलावा मोहित, मनोज, पूजा व नसीमा भी अल्ट्रासाउंड की जांच कराने आई। उन्हें 23 जुलाई की तारीख दी गई।

अल्ट्रासाउंड की एक ही मशीन है और मरीज ज्यादा आते हैं। जो मरीज सामान्य बीमारी वाले होते हैं, उन्हें आगे की तारीख दी जाती है। जिनका जरूरी होता है, उनकी अल्ट्रासाउंड उसी दिन किया जाता है।
- डॉ. अंजू जोधा, सीएमएस जिला अस्पताल शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed