फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal possession found on enemy property

शत्रु संपत्ति पर पाया गया अवैध कब्जा

Fri, 04 Nov 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal possession found on enemy property
शत्रु संपत्ति पर पाया गया अवैध कब्जा
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। कस्बा देहात के गंगोह-तीतरों मार्ग किनारे पर बृहस्पतिवार में तहसील प्रशासन की टीम ने शत्रु संपत्ति की पैमाइश की। जिसमें मार्केट मे बनी लगभग साढे तीन से अधिक दुकाने, पीछे के भाग में ढाई से तीन बीघा कृषि भूमि पर अवैध कब्जा पूर्व सभासद इसरार खान का अवैध कब्जा पाया गया। शत्रु संपत्ति की भूमि को चिह्नित कर संपत्ति के विवरण का बोर्ड उप अभिरक्षक शत्रु संपत्ति की ओर से स्थापित किया गया।
एसडीएम सदर विशु राजा की उपस्थिति में तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, चकबंदी कानूनगो जय वीर सिंह, लेखपाल विजय राठी, ओंकार सिंह ने शत्रु संपत्ति की पैमाइश की। पूर्व सभासद को 15 दिन का समय देकर अवैध कब्जा के निर्माण की दुकानों को तोड़ने का आदेश दिया है। एसडीम सदर ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के अंदर दुकानें न तोड़ने पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कराई जाएंगी। शत्रु संपत्ति के दूसरे भाग पर अवैध कब्जाधारी इजहार को शत्रु संपत्ति पर बने अवैध निर्माण को हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि जलालाबाद देहात में ढाई से तीन बीघा भूमि शत्रु संपत्ति कब्जा मुक्त कराई करा, बोर्ड लगा दिया गया है। निर्माण की गई साढ़े तीन से अधिक दुकानों को तोड़ने का 15 दिन का समय दिया है। समय सीमा पर न तोड़ने पर बुलडोजर से दुकानें ध्वस्त कराई जाएंगी। जलालाबाद देहात में अधिक शत्रु संपत्ति है। जिन पर अवैध कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई का संबंधित लेखपाल को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed