फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal occupation will be removed from the land of Valmiki Talab

वाल्मीकि तालाब की भूमि से हटेंगे अवैध कब्जे

Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation will be removed from the land of Valmiki Talab
वाल्मीकि तालाब की भूमि से हटेंगे अवैध कब्जे
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका की ईओ ने मायापुर मार्ग स्थित वाल्मीकि तालाब की निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब की भूमि पर कब्जाधारियों की सूची तैयार करने के लिए राजस्व विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।
मायापुर रोड पर कोतवाली के बराबर में 1.8540 हेक्टेयर भूमि पर वाल्मीकि तालाब स्थित है। इस तालाब पर जहां चारों और गंदगी दिखाई देती है, वहीं दशकों से तालाब पर अवैध कब्जे हैं। 26 अप्रैल 2019 को तत्कालीन एसडीएम ने सभी कब्जाधारियों पर 100-100 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना भी लगाया था, लेकिन आज तक जुर्माना वसूला नहीं गया। जुर्माने की वसूली के लिए पालिका प्रशासन द्वारा आरसी भी जारी कर दी गई है। मंगलवार को ईओ मणि अरोरा ने वाल्मीकि तालाब की निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब पर कब्जाधारियों की सूची फिर से बनाने व उनकी जानकारी करने के लिए राजस्व विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम का गठन किया। ईओ मणि अरोरा ने बताया कि 55 कब्जाधारियों की सूची का सर्वे व किसने कितनी जमीन पर अवैध कब्जा किया है, उसकी जानकारी के लिए राजस्व व पालिका की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

अस्थायी बस स्टैंड के लिए किया भूमि का निरीक्षण
कैराना। प्राइवेट बसों व टैक्सियों के लिए अस्थायी बस स्टैंड के निर्माण को ईओ मणि अरोरा ने कांधला रोड पर मीट प्लांट के सामने पालिका की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार ने अवैध बस व टैक्सी स्टैंड हटाए जाने के आदेश जारी करने के बाद पुलिस-प्रशासन ने कांधला अड्डे, कोतवाली के बराबर में तीतरवाड़ा बस स्टैंड, शामली स्टैंड व गंगोह स्टैंड से अधिकारियों ने बसें हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन किसी अन्य स्थान की व्यवस्था नहीं होने के कारण बसें व टैक्सी अभी भी उन्हीं स्थानों पर खड़ी रहती हैं। पिछले दिनों अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन का भी बस स्टैंड के लिए निरीक्षण किया था, लेकिन रोडवेज के एआरएम के आपत्ति जताने के बाद उस स्थान पर स्टैंड बनाने की योजना पर विराम लग गया था। मंगलवार को ईओ मणि अरोरा ने कांधला रोड पर मीट प्लांट के सामने नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर अस्थायी बस स्टैंड बनाने की योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed