फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you want admission in graduation then come to VV PG College

मिशन एडमिशन: बीए, बीकॉम में चाहिए दाखिला तो आइए वीवी पीजी कॉलेज

Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
If you want admission in graduation then come to VV PG College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। इंटरमीडिएट पास कर चुके विद्यार्थियों को अब स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए कॉलेज का चयन करना है। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की तरफ से दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उन्हें कॉलेज में सीट और विषयों की जानकारी करनी पड़ रही है। जिन विद्यार्थियों को बीए और बीकॉम में दाखिला लेना है, तो वे वीवी पीजी कॉलेज का चयन कर सकते हैं।

पिछले महीने 18 जून को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। इंटरमीडिएट पास कर चुके छात्र स्नातक में दाखिला लेना चाहते हैं। उन्हें कॉलेज में सीट और विषय की जानकारी करने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही विश्वविद्यालय की गाइडलाइन अनुसार दाखिले की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में बीए और बीकॉम संकाय में पर्याप्त सीटें हैं। वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि कॉलेेज में बीए प्रथम वर्ष में 530 सीटें हैं और बीकॉम में स्ववित्त पोषित की 160 सीट हैं। कॉलेज में बीए के लिए सात विषय हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, गणित, राजनीति विज्ञान, भूगोल और शारीरिक शिक्षा हैं। इन विषयों में विद्यार्थी रुचि के अनुसार दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से अभी कॉलेज में दाखिला शुरू करने संबंधी गाइडलाइन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed