फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If teased, won't leave, trade board's warning to corrupt officials

Shamli News: छेड़ेंगे तो, छोड़ेंगें नहीं, व्यापार मंडल की भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी

Sun, 15 Jan 2023 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
If teased, won't leave, trade board's warning to corrupt officials
शामली नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे व्यापारी।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार की प्रदेश भर के सभी जिलों में मासिक बैठक हुई। शहर में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईमानदारी से टैक्स की अदायगी करते हुए भी व्यापारियों को भ्रष्ट अधिकारियों ने उत्पीड़न की मंशा से छेड़ा तो व्यापारी भी उनका बाजारों में ही घेराव करके सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।
नगर पालिका परिषद सभागार में नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा। अब व्यापारी जाग उठा है। उन्होंने बाट माप तौल विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर कहा कि यदि व्यापारी एकजुट रहेगा, तो कोई भी विभाग का अधिकारी उत्पीड़न नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

बैठक में विद्युत दरों में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि यदि ऐसा हुआ तो व्यापार मंडल बढ़ी विद्युत दरों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही शामली नगर के सभी 40 सेक्टरों के अध्यक्ष व महामंत्री तथा सभी सेक्टरों में कार्यकारिणी गठित कर घोषणा की जाएगी। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, महिला प्रदेश संगठन मंत्री शशि अरोरा ,जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, राजेश सिंघल जिला महामंत्री, प्रदीप संगल जिला संगठन महामंत्री स्नेहलता गर्ग, रश्मि गर्ग, प्रदेश मंत्री महिला कविता संगल, पवन गोयल ,मनोज मित्तल, ऋषभ जैन, प्रवीण कुमार, विनोद शास्त्री, शिवांक गर्ग, मनोज मित्तल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed