फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Husband pours hot oil on married woman, condition critical

Shamli News: विवाहिता पर पति ने गर्म तेल डाला, हालत गंभीर

Wed, 28 Aug 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Husband pours hot oil on married woman, condition critical
कैराना (शामली)। मायके से 50 हजार रुपये लाने से इनकार करने पर पति ने महिला के ऊपर कढ़ाई से गर्म तेल डाल दिया। जिस महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जनपद बागपत के बड़ौत के गांव कोताना निवासी फाना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन इसराना का निकाह करीब 15 साल पहले काकौर निवासी मासूफ के साथ हुआ था। 21 अगस्त की सुबह उसकी बहन ससुराल में खाना बना रही थी। इस दौरान उसका पति आया और मायके से 50 हजार रुपये नहीं लाने पर कढ़ाई में रखा गर्म तेल इसराना पर उड़ेल दिया। वह बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद किसी पड़ोसी ने उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी। उनकी बहन की पानीपत अस्पताल में गंभीर हालत है। आरोप है कि मासूफ ने अपनी पहली पत्नी को भी दहेज के लिए मार दिया था, जिसका मुकदमा अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed