{"_id":"577aada74f1c1b6d697fa7c4","slug":"hukum-singh-meet-to-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ से मिले हुकुम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री राजनाथ से मिले हुकुम सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुकम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात कर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था और कैराना पलायन प्रकरण पर पुन: चर्चा की। उनसे कहा कि कैराना में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा, व्यापारियों को निशाना बनाकर वारदातें की जा रही हैं।
कैराना से 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी करने के बाद भी भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराने के संबंध में पत्र दिया था। उसके बाद राजनीतिक मुद्दा बने कैराना पलायन प्रकरण से देशभर में हल्ला मच गया था।
वहीं, सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि खराब कानून व्यवस्था के कारण कैराना और शामली में अपराध हो रहे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के लोग भी यह बात स्वीकार कर रहे हैं, मगर पुलिस प्रशासन अपना रवैया नहीं बदल पा रहा है। इसका कारण है कि दो दिन पूर्व ही सिनेमाहाल संचालक से लूटपाट की गई और फिर समझौता करने के लिए धमकी दी जा रही हैं। सांसद ने उनसे कहा कि कैराना में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने बेहद जरूरी हैं।