फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   HSRP only on 1500 old vehicles

सिर्फ 1500 पुराने वाहनों पर ही लगी एचएसआरपी

Sat, 20 Feb 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
HSRP only on 1500 old vehicles
सिर्फ 1500 पुराने वाहनों पर ही लगी एचएसआरपी
विज्ञापन

शामली। जिले में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाने में वाहन स्वामी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में 2019 से पहले लगभग 81 हजार पुराने वाहन हैं, जिनमें अभी तक करीब 1500 वाहनों पर ही नई नंबर प्लेट लग पाई है। शासन द्वारा दिल्ली एनसीआर में शामिल जिलों में 15 अप्रैल तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
वाहनों पर नंबर प्लेट का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने सभी तरह के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया है। जिले में करीब 81 हजार पुराने वाहन संचालित है, जिनमें से अभी करीब 1500 वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग पाई है।
विज्ञापन

एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि शासन ने प्लेट का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अधिकृत वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसआइएएम डॉट इन जारी की है। इस वेबसाइट पर बुकिंग की जाने वाली प्लेट ही मान्य होगी। उन्होंने बताया दिल्ली एनसीआर में शामिल जनपदों में 15 अप्रैल तक सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी या बुकिंग नहीं होगी। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से छह माह तक चल रही वेटिंग
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए चल रही ऑनलाइन बुकिंग में एक माह से लेकर छह माह तक की वेटिंग चल रही है। शहर की कैराना रोड स्थित बाइक एजेंसी के डीलर ने बताया कि उनके यहां 20 से 25 दिन के अंदर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाई जा रही है। झिंझाना रोड स्थित ऑटो एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि उनके यहां पुराने वाहनों के लिए प्लेट बुकिंग नहीं की जा रही है। जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन बुकिंग कराएं। दयानंद नगर निवासी प्रिंस ने बताया कि उन्होंने 18 फरवरी को जनसेवा केंद्र पर प्लेट की बुकिंग कराई है, उन्हें 14 जून की तारीख लगाए जाने की मिली है।

जिले में नहीं बनाई जाती नंबर प्लेट
जिले में किसी कंपनी द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं बनाई जा रही हैं। जिले में डीलरों द्वारा मेरठ, मुजफ्फरनगर या अन्य जनपदों से मंगाकर यह प्लेट लगाई जाती है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
--- इनका रखे विशेष ध्यान
- केवल ऑनलाइन बुकिंग वाली प्लेट ही मान्य होगी।
- बुकिंग के लिए एसआइएएम की वेबसाइट ही अधिकृत है। इसका लिंक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- एसआइएएम की वेबसाइट पर बुक एचएसआरपी लिंक पर अपने वाहन निर्माता के उपलब्ध डीलर चयन करते हुए पिन कोड अंकित करें।
प्लेट फिक्स कराने हेतु सुविधानुसार निर्धारित तिथि एवं समय के स्लाट का चयन करें।
- आवेदन से पूर्व वाहन पर कोई चालान लंबित न हो।
- ऑनलाइन ही शुल्क का भुगतान करें, किसी नकद धनराशि का भुगतान न करें।
- कोई भी समस्या होने पर परिवहन विभाग के अधिकारी या कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed