{"_id":"5f2311bc8ebc3e9ff12e131e","slug":"how-to-prepare-sweets-fear-of-spoiling-shamli-news-mrt493896612","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे तैयार करें मिठाई, खराब होने का है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे तैयार करें मिठाई, खराब होने का है डर
विज्ञापन
शामली। रक्षाबंधन से पूर्व दो दिन का लॉकडाउन मिठाई विक्रेताओं के लिए मुसीबत बन गया है। पहले मिठाई तैयार करके रखेंगे तो खराब होने का डर है। लॉकडाउन खुलने के बाद एक दिन में मिठाई तैयार हो नहीं पाएगी। इससे मिठाई विक्रेताओं का कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा।
हर साल जनपद में रक्षाबंधन पर मिठाई की करीब 50 लाख रुपये की बिक्री हो जाती थी। इस साल कोरोना लॉकडाउन में पिछले वर्षों की अपेक्षा 50 प्रतिशत बिक्री प्रभावित हुई है। इस साल तीन अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन से पूर्व शनिवार-रविवार को लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन में बाजार बंद रहने से दुकानदारों को मिठाई तैयार करने में समय नहीं मिलेगा। मिठाई तैयार नहीं होगी तो बिक्री करने का मौका नहीं मिलेगा।
-------------
मिठाई तैयार करने की मिली अनुमति
शामली। हनुमान रोड स्थित मिठाई कारोबारी अंशुुल मित्तल का कहना है कि रक्षाबंधन पर उनके यहां सात-आठ क्विंटल चीनी की बनी मिठाई की बिक्री होती थी। इस साल दो दिन का लॉकडाउन लगने से मिठाई तैयार नहीं होगी, तो बिक्री कैसे होगी। जिला प्रशासन से रविवार को मिठाई तैयार करने की इजाजत देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
-----------
पहले नहीं बनाकर रख सकते मिठाई
शामली। बड़ा बाजार स्थित मिठाई विक्रेता मनोज मित्तल का कहना है कि दो दिन के लॉकडाउन में बाहर के ग्राहक के लिए मिठाई की पूर्ति नहीं होगी। रक्षाबंधन से एक दिन पहले ग्राहक मिठाई खरीद कर अगले दिन रक्षाबंधन पर उपयोग करते हैं। पहले बनाई जाए तो मिठाई खराब होने का डर है। रक्षाबंधन से पूर्व दो दिन का लॉकडाउन मिठाई विक्रेताओं को भारी नुकसान पहुंचाएगा।
---------
प्रशासन की गाइडलाइन का इंतजार
मिठाई विक्रेता प्रमोद मित्तल का कहना है कि रक्षाबंधन से पूर्व दो दिन का लॉकडाउन होने से वह असमंजस में हैं। मिठाई विक्रेता जिला प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। केवल एक दिन बचा हुआ है।
-------------
मिठाई बनाने के लिए मांगी जाएगी अनुमति
शामली। मुजफ्फरनगर रोड धीमानपुरा में मिठाई विक्रेता सुभाष चंद सिंघल का कहना है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर मिठाई विक्रेताओं को भारी नुकसान होगा। बाजार खुलने से मिठाई की बिक्री ठीक है। दो दिन के लॉकडाउन में होने वाले घाटे की पूर्ति नहीं होगी। मिठाई विक्रेता जिला प्रशासन व गन्ना मंत्री सुरेश राणा को समस्या से अवगत कराकर लॉकडाउन में एक दिन मिठाई बनाने की अनुमति की मांग करेंगे।