{"_id":"58791fde4f1c1b1729bac382","slug":"house-fires-started-by-candles-lighting-accessories","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबत्ती से लगी घर में आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्ती से लगी घर में आग, सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : SELF
गढीपुख्ता। गांव कच्ची गढ़ी में मोमबत्ती गिरकर घर में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना देने पर भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी निवासी मेहरबान पुत्र नसीबू मजदूरी कर अपने बच्चों का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि सुबह के समय बिजली न होने से पत्नी ने मोमबत्ती जला दी। लेकिन कुछ देर बाद ही मोमबत्ती बिस्तर पर जा गिरी। जिससे बिस्तर मेें आग लग गई, धीरे-धीरे आग फैल गई।
जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। मेहरबान व उसकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब सामान जल चुका था।
विज्ञापन
पीड़ित मेहरबान ने बताया कि आग के बारे में एसडीएम ऊन को भी जानकारी दी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौके पर आना उचित नहीं समझा। पीड़ित ने बताया कि वह बेहद गरीब है। यह मकान भी उसे इंदिरा आवास योजना में मिला था। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पीड़ित को आर्थिक हालात को देखते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की।