फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hope raised for land allotment for Kendriya Vidyalaya, Stadium

-केंद्रीय विद्यालय, खेल स्टेडियम, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर - -एक साल से भूमि आंवटन प्रक्रिया है लंबित-

Sat, 31 Jul 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hope raised for land allotment for Kendriya Vidyalaya, Stadium
शामली। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के लखनऊ मुख्यालय से भैंसवाल गांव में एक साल पूर्व केंद्रीय विद्यालय, खेल स्टेडियम, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए प्रस्तावित भूमि के आवंटन की स्वीकृति नहीं मिली है। लंबे समय से खाली चल रहे लखनऊ मुख्यालय में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन की नियुक्ति हो जाने के बाद केंद्रीय विद्यालय, खेल स्टेडियम, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए भूमि आवंटन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

एक साल पहले डीएम जसजीत कौर ने नवीन मुख्यालय के भैंसवाल गांव में केंद्रीय विद्यालय के लिए 2.0242 हेक्टेयर, खेल स्टेडियम केेे लिए 4.5100 हेक्टेयर, एएनएम ट्रेनिग सेंटर के लिए 0.8100 हेक्टेयर भूमि आवंटन कराने और भूमि की नीयत बदलने के लिए उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद लखनऊ मुख्यालय के चेयरमैन को प्रस्ताव भेजा था। दो फरवरी 2021 को डीएम ने पुुन: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद लखनऊ के चेयरमैन को पत्र भेजकर भूमि आवंटन का अनुरोध किया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष व चेयरमैन पद खाली चल रहा था। अभी हाल में उत्तर प्रदेश परिषद के अध्यक्ष व चेयरमैन पद पर मुकुल सिंघल आईएएस की तैनाती की गई है। इससे जल्द ही भैंसवाल गांव में केंद्रीय विद्यालय, स्टेडियम, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए भूमि आंवटन की उम्मीदें जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed