{"_id":"57e965554f1c1b7e5d5745fc","slug":"hooligans-have-troubled-family-getaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडाें से परेशान परिवार ने किया पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडाें से परेशान परिवार ने किया पलायन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kairana drain case
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बा एलम में शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ और लूटपाट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध परिवार ने सोमवार रात मकानों पर ताला लगा पलायन कर दिया।
एलम निवासी उमरदीन के यहां 21 सितंबर को बेटी की शादी थी। शादी समारोह में उनके रिश्तेदार रोजूदीन और अन्य लोग भी आए हुए थे। आरोप है कि रोजूदीन की पत्नी शबनम से पड़ोसी युवक साबिर और इरफान आदि ने छेड़छाड़ की तथा विरोध पर पीटकर घायल कर दिया था। उमरदीन का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, बल्कि सोमवार को उनके बहनोई रोजूदीन को थाने बुलाकर बैठा लिया।
वहां उनको डराया धमकाया गया और मामले में जबरन फैसला करा दिया। वह अपने और परिवार को असुरिक्षत महसूस कर रहे हैं। कहा कि रिश्तेदारी अथवा जहां कहीं सहारा मिलेगा, वहीं जाकर रह लेंगे।
विज्ञापन
उधर, इस बारे में सीओ भूषण वर्मा का कहना है कि शबनम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।