फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Honored Aditya, selected in the rank of lieutenant

लेफ्टिनेंट पद पर चयनित आदित्य का किया सम्मान

Sun, 26 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Honored Aditya, selected in the rank of lieutenant
कैराना के गांव पठेड में लेफ्टिनेंट आदित्य शर्मा को फूल माला पहना कर सम्मानित करते सपा कार्यकर्त? - फोटो : SHAMLI
कैराना। क्षेत्र के गांव पठेड़ निवासी योगेश शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य शर्मा का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ हैं। रविवार को कैराना के सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता गांव पठेड में पहुंचे। जहां पर उन्होंने लेफ्टिनेंट आदित्य शर्मा को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आदित्य शर्मा के पिता योगेश शर्मा ने बताया कि वह 1985 में गांव से गाजियाबाद की वैशाली कॉलोनी में जाकर बस गए थे। जहां पर वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर नियुक्त है। उनके बेटे आदित्य शर्मा ने गाजियाबाद में ही पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि गांव पठेड़ में उनके भाई संजय शर्मा व अश्वनी शर्मा रहते हैं और उनका कैराना क्षेत्र से अभी भी लगाव है। आदित्य शर्मा के गांव पठेड में पहुंचने पर विजय कौशिक, चौधरी नसीम , राशिद अली चौहान , जावेद एडवोकेट, कलीम हसन जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, संदीप गुर्जर, नदीम हसन, मेहरबान सभासद, याकूब, वसीम, आबाद आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed