{"_id":"625718f1611a4222a173d317","slug":"honorables-made-the-issue-the-officers-said-no-pit-shamli-news-mrt5844271110","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों ने बनाया मुद्दा, अफसरों ने कहा नहीं कोई गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों ने बनाया मुद्दा, अफसरों ने कहा नहीं कोई गड्ढा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माननीयों ने बनाया मुद्दा, अफसरों ने कहा नहीं कोई गड्ढा
शामली। शहर की टूटी सड़क से लोग परेशान हैं। पूर्व विधायक, चेयरमैन पति और व्यापारियों ने बैठक कर सड़क के गड्ढों को मुद्दा बनाते डीएम से हुए मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने कह दिया कि सड़क में एक भी गड्ढा नहीं है। यह सड़क यातायात के लिए सुगम है। यह जवाब मरम्मत के लिए परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में दिया गया है।
शामली शहर के अंदर से पानीपत-खटीमा, दिल्ली-सहारनपुर और मेरठ-करनाल हाईवे गुजर रहे हैं। सभी हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई एनएचएआई को पांच साल पूर्व हस्तांतरित हो चुके हैं। शहर के बाहर प्रस्तावित रिंग रोड के शामली बाईपास की सीमा तक तीनों बाईपास का निर्माण कंपनी कर चुकी है। बाईपास से लेकर शहर से गुजरने वाली तीनों हाईवे काफी खस्ताहाल हैं। शहर की सड़कों पर चलते हुए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों को गड्ढे दिखाई नहीं देते।
पूर्व विधायक ने उठाया था मुद्दा
खस्ताहाल सड़कों को मुद्दा बनाते हुए पूर्व विधायक और चेयरमैन पति राजेश्वर बंसल ने व्यापारियों की बैठक बुलाकर डीएम जसजीत कौर से सड़कों के निर्माण की मांग की थी। साथ ही डीएम से नगर पालिका को सड़क की मरम्मत की अनुमति देने की भी मांग की थी।
विज्ञापन
- मांग पत्र का जवाब दिया, सड़क में नहीं कोई गड्ढा
अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और एनएचएआई को पत्र लिखा था। जिसमें शहर के अंदर एनएच-709ए, एनएच-709बी, एनएच 709एडी पर भारी वाहनों के आवागमन से सड़क टूटकर खस्ताहाल हो गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग की थी कि सड़कों की मरम्मत कराई जाए। मरम्मत न होने पर ठेकेदारों का भुगतान रोकने की मांग की थी।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा की ओर से बृहस्पतिवार को जारी पत्र में कहा कि शामली में तीन नए बाईपास का निर्माण चल रहा है। अनुबंध के नियमानुसार अनुसार बाईपास का निर्माण के बाद ही शहर के अंदर स्थित मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। शामली की सड़क में एक भी गड्ढा नहीं है। सड़क यातायात के लिए सुगम है।
सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी
शहर के अंदर की सड़कों की मरम्मत एनएचएआई से कराई जाएगी। मई में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। : संतोष सिंह, एडीएम शामली।