फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Home Minister's address will be key

अहम होगा गृहमंत्री का संबोधन

Sun, 06 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 06 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Home Minister's address will be key
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला मुख्यालय है शामली, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा कैराना में रखी गई। भाजपा को बड़ा मुद्दा (पलायन प्रकरण) कैराना ने ही दिया। जाहिर है कैराना की सरजमीं से भाजपा नेता प्रदेश की समाजवादी सरकार पर निशाना साधेंगे। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में अहम भूमिका निभाने वाले किसानों का दर्द भी साझा करेंगे। वहीं, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का नारा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


माना जाता है जब हस्तिनापुर की सत्ता के लिए कौरव और पांडवों में युद्ध का एलान हुआ, तो कैराना भी उसका गवाह बना था। युद्ध बेशक कुरुक्षेत्र की भूमि पर हुआ, मगर दानवीर कर्ण ने कैराना में ही अपना डेरा जमाया था। राजनीतिक परिवर्तन की पटकथा लिखने का साक्षी कैराना के साथ ही शामली जनपद भी रहा है।
विज्ञापन

एक बार फिर लड़ाई सत्ता परिवर्तन के लिए लड़ी जा रही है, बस उसका स्वरूप बदल गया है। प्रदेश में काबिज समाजवादी पार्टी पर भाजपा निशाना साध रही है और साढ़े चार साल में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा किसानों की दुर्दशा को मुद्दा बनाया जा रहा है। ऐसे में परिवर्तन यात्रा के दौरान कैराना में ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा होगी। सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में कुशासन की समाप्ति और सुशासन लागू करने के लिए की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना में जनसभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान बहुल जिलों में किसानों की बदहाली पर संबोधन करेंगे। अब देखना यह है कि जिस रणनीति के तहत भाजपा ने कैराना में बड़ी जनसभा रखी है, उसमें भाजपा कितनी कामयाब हो पाती है। केंद्रीय गृहमंत्री अपने भाषण से किसान, कानून व्यवस्था और कैराना पलायन प्रकरण पर क्या बयान देते हैं। क्योंकि जून माह में पलायन प्रकरण का मुद्दा उठाने के बाद सांसद हुकुम सिंह ने कई बार प्रयास किया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कैराना लाकर यहां के हालात से रूबरू कराया जा सके। इसके लिए सांसद हुकुम सिंह ने राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया था।

एेतिहासिक होगी परिवर्तन यात्रा : शारदा  

शामली। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीटिंग की। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा
कि परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी। हर वर्ग के लोगों का समर्थन यात्रा में प्राप्त हो रहा है। शनिवार को शामली नगर पालिका परिषद में प्रेसवार्ता के दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश में साढ़े चार साल से गुंडाराज कायम है।

बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है तथा व्यापारी भी खुद को असुरक्षित महसूस करता है। प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है। भाजपा ने क्षेत्रीय मुद्दों के साथ प्रदेश स्तरीय मुद्दों को इस परिवर्तन यात्रा में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि छह नवंबर को भाजपा परिवर्तन यात्रा जलालाबाद और थानाभवन में पहुंचने पर सभा होगी। शामली में रात्रि विश्राम होगा। फिर सात नवंबर की सुबह शामली से रवाना होने के बाद दोपहर एक बजे कैराना में पहुंचने पर जनसभा होगी।

इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी संजय कश्यप, जिलाध्यक्ष पवन तरार, चेयरमैन अरविंद संगल, हरबीर सिंह मलिक, डाक्टर मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी  आदि मौजूद रहे।


 सात को कैराना पहुंचने का आह्वान  
शामली। भाजपा नगर मंडल की बैठक  में सात नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा को लेकर कैराना में होने वाली बैठक में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा नगर मंडल शामली के अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्त्ताओं को नगर में परिवर्तन यात्रा की स्वागत की जिम्मेदारी दी गई।  इस मौके पर पूर्ण सिंह, ओमपाल सिंह,  नवीन गर्ग, पंकज कश्यप,  सजीव लौहान,  अनुज गोयल, डाक्टर  विनोद गर्ग, रेखा कश्यप मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed