फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Home Guard had hatched a conspiracy to loot

होमगार्ड ने ही रची थी लूट की साजिश

Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Home Guard had hatched a conspiracy to loot
होमगार्ड ने ही रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन

शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मोहल्ला काकानगर में हुई लूट की घटना में शामिल बदमाश बाबरी निवासी रजनीश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे कर्ज चुकाने के लिए पैसे की आवश्यकता थी। इसके लिए उसने अपने चचेरे भाई अरविंद से मदद करने कहा। अरविंद होमगार्ड है और वर्तमान में उसकी ड्यूटी स्टेनो आशुतोष के कार्यालय में चल रही है। अरविंद ने मोहल्ला काकानगर में रहने वाले स्टेनो आशुतोष के घर में पैसे होने की जानकारी दी।
आशुतोष के घर को अरविंद ने पहले ही उन्हें दिखा दिया था। सोमवार को अरविंद ने रजनीश को आशुतोष के घर में रुपये रखे होने की जानकारी दी थी। होमगार्ड अरविंद ने फोन पर पैसे के बारे में सुन लिया था। इसके बाद रजनीश ने अपने साथी जितेंद्र उर्फ बिल्लू के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर को लूट की घटना को अंजाम दिया। रजनीश ने पुलिस को बताया कि घटना में इस्तेमाल तमंचा भी कुछ दिन पूर्व अरविंद ने ही उन्हें दिया था। एसपी ने बताया कि घटना के सूत्रधार अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि रजनीश की कुछ समय पहले बावली निवासी जितेंद्र से कहीं पर मुलाकात हुई थी। जितेंद्र के विरुद्ध पूर्व में चार मुकदमे दर्ज होना जानकारी में आया है। उसके बारे में और जानकारी कराई जा रही है। होमगार्ड विभाग के अधिकारियों को अरविंद की रिपोर्ट भेजी जा रही है। एसपी के मुताबिक पीड़ित पक्ष की तरफ से 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट की तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम, मोबाइल व तमंचा बरामद हुआ है। घटना में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई वारदात से फैली दहशत
शामली। शहर के मोहल्ला काकानगर में दिनदहाड़े लूट की वारदात होने से लोगों में दहशत फैल गई। बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने डीएम के स्टेनो की पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि रात में जो पांच लाख रुपये आए हैं उन्हें दे दो। बदमाशों ने घर पर अकेली आशुतोष की पत्नी सीमा की कनपटी पर तमंचा सटाकर सबसे पहले उन पांच लाख रुपयों की मांग की, जो पहले दिन शाम को आए थे। सीमा ने बताया कि उसने बदमाशों के सामने हाथ जोड़े कि वह रकम लेकर यहां से चले जाएं, लेकिन वह अलमारी, सेफ आदि को खंगालने की तैयारी कर रहे थे कि उसी समय उसका बेटा अभय स्कूल से आ गया। उसे देखकर उसका हौसला बढ़ा तो उसने बेटे से कहा कि यहां कुछ गड़बड़ है। इसी दौरान बिजली का काम करने वाला अकमल अपनी बाइक से वहां पहुंच गया। अकमल को उन्होंने काम के लिए घर पर बुलाया था। उन दोनों के आने का पता चलने पर बदमाश मुख्य गेट से भाग निकले। घर से निकले बदमाशों को भांपकर उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने तमंचे से फायर कर लोगों को डराने की कोशिश की। फायर की आवाज सुनकर लोगों को पता चल गया कि यही बदमाश लूट करके भाग रहे हैं। इसके बाद लोगों ने बदमाशों का पीछा करना नहीं छोड़ा और घर से कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। आशुतोष सिंघल ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दुकान बेची है, जिसके एडवांस के तौर पर पांच लाख रुपये सोमवार शाम को आए थे। वह रकम घर में ही रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में हींग बेचने वाले बनकर तो नहीं पहुंचे बदमाश
शामली। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जिस समय लूट की वारदात हुई, उससे पहले मोहल्ले में दो लोग आवाज लगाकर हींग बेच रहे थे। इसके बाद उनके बारे में पता नहीं चल सका और न ही किसी ने उनसे हींग खरीदा। लोगों का मानना है कि हींग बेचने की आवाज लगाने वालों ने ही घर में घुसकर वारदात की होगी, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आशुतोष की पत्नी का कहना है कि उसने हींग बेचने वालों की आवाज सुनी थी, लेकिन उसने उन्हें नहीं देखा था। दोनों बदमाशों ने फेस मास्क लगाया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस से बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed