{"_id":"56f58ca14f1c1b207df151a8","slug":"holy-less-fun-more-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर मस्ती कम, हंगामा ज्यादा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर मस्ती कम, हंगामा ज्यादा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में होली के हुड़दंग में दो अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा हुआ। इस दौरान पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना देने के बावजूद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर लोगों में रोष है।
क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में कई मकानों पर बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें सरोज पत्नी प्रेम घायल हो गई। इसके अलावा हुड़दंगियों ने संदीप पुत्र मदन सिंह प्रहलाद पुत्र रामसिंह, संजय पुत्र बिशंबर, गुलाब, जिले सिंह पुत्रगण दाताराम आदि के घरों पर भी पथराव किया। इस दौरान लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई।
बाद में लोग एकत्र हुए, तो हुड़दंगी वहां से भाग निकले। उधर, गांव ताना में बृहस्पतिवार शाम दलित बस्ती में ढोल बजाते हुए गलियों में नाचते हुए कुछ लोग व युवा निकल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर वहां मारपीट हो गई। मामला बढ़ा, तो दोनों ओर के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। जिसमें मन्नू पुत्र संतरपाल व सुनील पुत्र चरण सिंह, मोना पुत्री भोपाल घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता रहा। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जिससे रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
कांधला के गांव सुन्ना में कीचड़ डालने का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
वहीं, पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। गांव सुन्ना निवासी धर्मेंद्र, मनोज, नाहर सिंह, रविंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पड़ोस के दो युवकों ने उनके घर के अंदर कीचड़ फेंक दिया। विरोध करने पर दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज की। उस समय ग्रामीणों ने मामले में बीच बचाव करा दिया।
आरोप है कि थोड़ी देर बाद दोनों युवक तमंचे लेकर घरों की ओर दौड़ पड़े और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। दहशतजदा परिवार के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नही पहुंची। उधर, थानाध्यक्ष नरेश यादव का कहना है कि उन्हें मारपीट की सूचना मिली है। गांव में फायरिंग होने की जानकारी नहीं है।