{"_id":"58c2f6f24f1c1b8322dc62a5","slug":"holi-s-fun-colorful-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की मस्ती में स्कूली बच्चे हुए रंगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की मस्ती में स्कूली बच्चे हुए रंगीन
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने बच्चों को प्रेम और सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने का आह्वान किया। बच्चों को प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलने के लिए प्रेरित किया गया।
शुक्रवार को शहर के सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में ईको के बैनर तले होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा, डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने बच्चों को बताया कि हानिकारक रंगों से परहेज कर प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करें। इस दौरान ब्रजभूषण संगल, राहुल गुप्ता, निकुंज, राजीव मौजूद रहे।
मेपल्स एकेडमी में प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बच्चों को होली की बधाई दी। बच्चों ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल ने सभी को बधाई दी। सुमन मलिक, सुशीला, अनुज, रितू, इनू, स्वाती, सीमा आदि मौजूद रहे। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में विदाई समारोह हुआ।
विज्ञापन
कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के बच्चों को उपहार देकर खुशी के साथ विदाई दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी को बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कॉलेज में होली का त्योहार भी मनाया गया। इस दौरान प्रबंधक अनुज तायल, रामनाथ, मनोज, सतीश आत्रेय, धीर सिंह, अंजलि, लक्ष्मी, फूल कुमार, नीतू आदि रहे।
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने छात्राओं को प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलने के लिए प्रेरित किया। रॉक गोल्ड प्ले स्कूल में भी बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। चेयरमैन सुनील गोयल, सचिन जिंदल, सुखमाल, गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने डीजे पर होली के गीतों पर जमकर डांस किया। स्कूल निर्देशक राजीव गर्ग, प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने बच्चों को सौहार्द से होली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों से केवल गुलाल से ही होली खेलने के लिए प्रेरित किया।
महिमा समाज सेवा संस्था की ओर से गांव टिटौली में प्राथमिक स्कूल में बच्चों के साथ फूलों और गुलाल से होली का त्योहार मनाया। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी। काव्य प्रतियोगिता आयोजित हुई और विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान सरिता शर्मा, शालिनी देवी, हरप्रीत सिंह, अमन गर्ग मौजूद रहे।