{"_id":"5a26e37a4f1c1bc45b8ba53b","slug":"hold-on-the-dm-office-for-haq","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए डीएम दफ्तर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए डीएम दफ्तर पर धरना
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं। सीडीपीओ कार्यालय से कलक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकाला। डीएम कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। मंगलवार को जिले की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहल्ला रेलपार स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर एकत्र हुई।
यहां से कलक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकाला और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई। इस बीच कलक्ट्रेट सभाकक्ष में चल रहा तहसील दिवस छोड़कर तहसीलदार सदर राकेश त्यागी धरना स्थल पहुंचे और आंगनबाड़ियों से 13 सूत्री मांगो का ज्ञापन लिया। तहसीलदार ने यह ज्ञापन शासन को भजवाने का आश्वासन दिया। मौके पर उप्र आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी, उपाध्यक्ष सरिता देवी, रेखा रानी, पवन देवी, मोनिका शर्मा, हरियाणा भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश सचिव ललिता देवी, विजय लदानी, संजीव शर्मा, सतेंद्र आदि रहीं।