फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hindu organizations create ruckus over lack of care for cows

Shamli News: गोवंशों की देखभाल न होने पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Sun, 26 May 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations create ruckus over lack of care for cows
जलालाबाद। जलालाबाद देहात की तरफ से पशुचरान की भूमि पर चल रहे गो आश्रय स्थल में गोवंशों की सही देखरेख न होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जांच के लिए पहुंची चिकित्सकों की टीम के सामने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने डीएम से नियमित जांच की मांग की।
विज्ञापन

गो आश्रय स्थल पर लगभग 100 गोवंश है। शुक्रवार शाम गो आश्रय स्थल पर तीन गोवंश मृत पाए जाने पर हिंदू संगठनों ने रोष जताया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का सीडीओ डॉ. विनय तिवारी ने संज्ञान लिया। शनिवार को पशु चिकित्सक डॉ. राजीव राणा के साथ पशु चिकित्सकों को टीम गो आश्रय स्थल पहुंची और बीमार गोवंशों का उपचार किया। मौके पर दो गोवंश की स्थिति खराब पाई गई। इसी दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गगन सैनी, जोगिंदर सैनी, संजीव पाल, बंटी कश्यप, टिंकू सैनी, अर्जुन सिंह, वासु कोरी, नीरज विश्वकर्मा, सौरभ सैनी, सोनू सैनी, हरिओम उपाध्याय, विशाल सैनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि गो आश्रय स्थल में गोवंशों को समुचित चारा व देखभाल नहीं हो रही है। गो आश्रय स्थल पर बकरियां बंधी होने पर हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गोवंशों का चार बकरियां खा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से मांग की कि आश्रय स्थल की नियमित जांच होनी चाहिए और इसमें लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पशु चिकित्सक डॉ. राजीव राणा ने बताया ऊंचा गांव के साथ उनके पास चार गोशाला बाबरी, बंतीखेड़ा, थानाभवन, जलालाबाद व तीन पशु चिकित्सालय का अतिरिक्त प्रभार है। वे रुटीन चेकिंग के लिए जलालाबाद गोशाला पर चेकिंग के लिए पहुंचे। वहां पशुओं के लिए समुचित चारे व पानी की व्यवस्था मिली और सभी गोवंशों को टैग लगे हुए थे। दो गोवंश बीमार पाए गए, जिनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने बताया कि शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक मृत गोवंश को नगर पंचायत की कूड़ा ट्रैक्टर-ट्राॅली में डाल दिया गया था, जिसको सफाई कर्मचारी दबाने के लिए जा रहे थे। उसी समय गोआश्रय स्थल के मृत दो गोवंश को भी दबाया जा रहा था। उसी समय कुछ लोगों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed